Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

हिमाचल से पंजाब, दिल्ली से लेकर यूपी तक हाहाकार, IMD ने बताया अभी कितना रुलाएगा मौसम

05 सितंबर, 2025 04:35 PM

हिमाचल से लेकर पंजाब तक, बिहार से लेकर दिल्ली उत्तर प्रदेश तक हर राज्य में बरसात से हाहाकर मची हुई है। हजारों गांव जलमग्र हो चुके हैं। सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं, जबकि अरबों रुपए की संपत्ति बह गई है। सितंबर महीना शुरू हो चुका है, लेकिन अभी भी बारिश से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो 28 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक सामान्य से 48 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है, जिस कारण चारों तरफ तबाही का मंजर है। महज सात दिनों में 75.2 मिमि बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 49 मिमि मानी जाती है।

इस बार पहली जून से लेकर 2 सितंबर तक 780.8 मिमि बारिश हुई है, जबकि इस अवधि सामान्य बारिश 721.1 होती है। यानी आठ फीसदी बारिश अधिक है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो इस साल अध्याधिक बारिश का कारण मानसून ट्रफ का समुद्र तल से अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में बना होना है और निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल तक फैला हुआ है। साथ ही एक अन्य ट्रफ उत्तर-पूर्व अरब सागर से उत्तर-पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है, जिस कारण ज्यादा बारिश हो रही है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान लगाया है, उसके तहत हिमाचल में बारिश के आसार नहीं हैं, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में 4 से 10 सितंबर तक कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इस बारिश की वजह से पंंजाब के लगभग 2 हजार गांव प्रभावित हुए हैं।

हिमाचल में भारी तबाही
हिमाचल प्रदेश में इस मानसून में लगातार हो रही बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में जान-माल की व्यापक हानि हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक 343 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 385 जानवर मारे गए हैं और लगभग 3158 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। रिपोर्ट के अनुसार 1,300 से अधिक घर पूरी तरह से जबकि 2,331 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं लगभग 27,000 हेक्टेयर फसलें नष्ट हो गई हैं। छह राष्ट्रीय राजमार्गों और एक चार लेन सडक़ सहित बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। 1280 से ज़्यादा जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं और 2809 से ज़्यादा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लगातार गिरते पत्थरों के कारण ब्राउनी में राष्ट्रीय राजमार्ग-05 को बंद करना पड़ा है।

परीक्षाएं स्थगित
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने हिमाचल प्रदेश वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 को स्थगित कर दी है। यह परीक्षा पहले 7 सितंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब अस्थायी रूप से इसके लिए 5 अक्तूबर का दिन तय किया गया है। साथ
ही शिमला के पुलिस अधीक्षक ने भराड़ी पुलिस लाइन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए होने वाले दस्तावेज़ सत्यापन को 28 सितंबर तक स्थगित कर दिया है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल