Thursday, March 26, 2026
BREAKING
ईरान-अमेरिका टकराव से तेल बाजार उछला, कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचीं यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा घबराने की जरूरत नहीं, भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल गौतमबुद्ध नगर से सपा का चुनावी शंखनाद, 29 मार्च को अखिलेश यादव की सद्भावना रैली दिल्ली: सीएम ने 1,000 छात्राओं को दी साइकिल, लड़कियों की निर्बाध शिक्षा पर जोर न्यायिक निर्णय प्रक्रिया में जिन लोगों के नाम हटेंगे, तृणमूल उन्हें कानूनी सहायता देगी : सीएम ममता बनर्जी आकाश मिसाइल सिस्टम का पहला प्रोडक्शन मॉडल तैयार, सेना को मिलेगी मजबूती

खेल

ICC Test Ranking : विराट कोहली की रैंकिंग में उछाल, रोहित शर्मा फिसले

29 अगस्त, 2024 12:14 PM

नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आईसीसी की जारी टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है। कोहली दो स्थान के फायदे के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि यशस्वी भी शीर्ष 10 में शामिल हैं। यशस्वी एक स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित छठे स्थान पर खिसक गए हैं। बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम भी सात स्थान के फायदे से करियर की सर्वश्रेष्ठ 17वीं रैंकिंग पर हैं।

गेंदबाजों में अश्विन शीर्ष पर बरकरार

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा क्रमश: तीसरे और सातवें स्थान पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स चार स्थान के फायदे से 16वें स्थान पर और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो 10 स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह चार स्थान के फायदे से 33वें स्थान पर आ गए। ऑलराउंडरों की सूची में जडेजा और अश्विन शीर्ष दो स्थान पर हैं, जबकि अक्षर पटेल छठे पायदान पर हैं।

रूट शीर्ष पर बरकरार, बाबर को भारी नुकसान

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर में अच्छे प्रदर्शन के बाद टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के हैरी बू्रक तीन स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। बाबर को छह स्थान का नुकसान हुआ है और वह संयुक्त तीसरे से नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में पहले टेस्ट में वह नाकाम रहे थे। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान पहले टेस्ट में शतक की बदौलत सात स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी