Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

Diamond League: दूसरे नंबर पर रहे नीरज, एक सेंटीमीटर से चूक गए डायमंड लीग का खिताब

15 सितंबर, 2024 04:37 PM

ब्रुसेल्स। विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में खितबा से एक सेंटीमीटर की चूक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बेल्जियम के ब्रुसेल्स में शनिवार को हुए मुकाबले में पेरिस ओलंपिक 2024 के कांस्य पदक विजेता ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर के प्रयास के साथ अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता। वहीं भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा 87.86 मीटर, एक सेंटीमीटर की चूक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 2023 यूरोपीय खेलों के चैंपियन जर्मनी के जूलियन वेबर 85.97 मीटर की दूरी के साथ तीसरे स्थान रहे।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अच्छी शुरुआत करते हुए अपना पहला थ्रो 83.49 मीटर के साथ पूरा किया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में पीटर्स से आगे निकलने के लिए शानदार वापसी की, लेकिन एक सेंटीमीटर से चूक गए। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी की अगली थ्रो 82.04 मीटर, 83.30 मीटर और 86.46 मीटर रही। डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा ने पांचवीं बार भाग लिया। वह 2017 में सातवें स्थान पर रहे, अगले साल चौथे स्थान पर रहे और साल 2022 में 88.44 मीटर थ्रो के साथ डायमंड लीग का खिताब जीता था। पिछले वर्ष नीरज चोपड़ा 83.80 मीटर के प्रयास के साथ जैकब वाडलेज्च के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे।

इससे पहले फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए नीरज ने इस सीजन में दो डायमंड लीग मुकाबलों में 14 अंक अर्जित किए। चोपड़ा मई में दोहा चरण और पिछले महीने लुसाने इवेंट दोनों में दूसरे स्थान पर रहे और ओवरऑल अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहे। पुरुषों के भाला फेंक फाइनल में कुल सात एथलीटों ने प्रतिस्पर्धा की। उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलंपिक 2024 के स्वर्ण पदक विजेता, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने इस वर्ष डायमंड लीग में केवल एक बार प्रतिस्पर्धा की और वह फाइनल के लिए जगह नहीं बना सके थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव