Sunday, July 12, 2026
BREAKING
‘ये हैं मेरा मैन है!’, 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कर ली सगाई, LIVE कॉन्सर्ट में फैंस को मिलवाया मंगेतर से Alpha Box Office Day 9: शनिवार को 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'धमाल 4' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़ Dhamaal 4: दूसरे ही दिन 60% बढ़ गई कमाई, जानिए कितना हुआ अभी तक का कलेक्शन जोक्स जिन्हें सुनाने के बाद स्टेज के पीछे जाकर रोते हैं कॉमेडियन राजीव ठाकुर 'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए '..पहले तो मुझे लगा कि कोई स्कैम है', आर माधवन को सड़क पर मिला था पहला एक्टिंग ऑफर सतलुज की गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स के खिलाफ उठी आवाज, हाई कोर्ट में याचिका दायर मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ अहमदाबाद में अमित शाह ने शुरू किया वृक्षारोपण कार्यक्रम, 405 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ ओमान और ईरान होर्मुज स्ट्रेट नेविगेशन पर बातचीत जारी रखने को लेकर हुए सहमत

खेल

Cricket: इंग्लैंड के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने क्रिकेट को कहा अलविदा

08 सितंबर, 2024 04:23 PM

इंग्लैंड ने अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। इस सीरीज में दिग्गज ऑलराउंडर मोईन अली को टीम में स्थान नहीं मिल पाया है। इसी से दुखी होकर मोईन अली ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। अपने संन्यास की घोषणा करते हुए मोईन अली ने कहा कि “मैं 37 साल का हो गया हूं और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली सफेद गेंद श्रृंखला के लिए मेरा चयन नहीं हुआ। मैंने इंग्लैंड के लिए काफी क्रिकेट खेला है और अब अगली पीढ़ी का समय है, जैसा मुझे समझाया गया। मुझे लगा यही सही समय है अपने योगदान को विराम देने का।” उन्होंने कहा, “अभी भी मैं कह सकता हूं कि इंग्लैंड के लिए खेलने की कोशिश जारी रखूंगा, लेकिन सच्चाई ये है कि ऐसा नहीं कर पाऊंगा। यहां तक कि मैं संन्यास इसलिए नहीं ले रहा कि मैं अब बेहतर नहीं खेल सकता – मुझे अब भी अपने ऊपर विश्वास है कि मैं खेल सकता हूं। लेकिन ये ऐसे ही चलता है, टीम एक अलग दिशा में जाती है। लिहाजा मैं अपने साथ ईमानदार रहना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे अपने ऊपर गर्व है। जब आप पहली बार इंग्लैंड के लिए खेलते हैं तो, ये नहीं पता होता है कि आप कितने मैच खेलने वाले हैं। लिहाजा 300 के आस-पास मैच खेलना बड़ी बात है। मैंने अपने करियर के शुरुआती कुछ साल टेस्ट क्रिकेट अधिक खेला। जब मॉर्गन सीमित ओवर के कप्तान बने तो फिर ज्यादा मजेदार सफर रहा। लेकिन टेस्ट क्रिकेट ही क्रिकेट का सर्वोच्च रूप था।”

उन्होंने फ्रैंचाइज क्रिकेट को लेकर कहा, “मैं अभी भी क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा, इसलिए कुछ फ्रैचाइज क्रिकेट में खेलूंगा। लेकिन कोचिंग एक ऐसी चीज है जिसे मैं आगे जाकर करना चाहूंगा और वहां भी मैं सर्वश्रेष्ठ होने का प्रयास करूंगा। मैंने ब्रैंडन मक्कलम से काफी कुछ सीख सकता हूं। मैं चाहता हूं कि लोग मुझे एक जिंदादिल इंसान के तौर पर जाने। मैंने कई अच्छे शॉट्स लगाए हैं तो कई खराब शॉट्स भी खेले हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि लोग मेरा खेल पसंद करते थे।”

मोईन ने अली ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए बतौर ऑलराउंडर 68 टेस्ट, 138 एकदिवसीय और 92 टी-20 मैच खेले। इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर (सभी प्रारुप) में मोईन ने 6678 रन, आठ शतक, 28 अर्धशतक और 366 विकेट लिए। उन्होंने आखिरी बार इंग्लैंड का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिनिधित्व इसी वर्ष गयाना में किया था, जहां टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को भारत के हाथों हार मिली थी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट