Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

सेहत

Cancer Alert: बड़ा खुलासा! महिलाओं में कैंसर के 80% केस में देरी क्यों? जानें स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले कारण

23 अक्टूबर, 2025 07:00 PM

महिलाओं में कैंसर का खतरा वैश्विक स्तर पर गंभीर रूप ले रहा है, खासकर मध्यम और निम्न आय वाले देशों में। हाल ही में प्रकाशित एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि इन देशों में 80 फीसदी महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर का पता देर से चलता है। इसका मतलब यह है कि केवल 20 फीसदी महिलाओं को कैंसर की शुरुआती अवस्था में जानकारी मिल पाती है। वहीं, अमीर देशों में पांच में से तीन से चार महिलाओं को जल्दी निदान हो जाता है।

39 देशों की 2.75 लाख महिलाओं पर अध्ययन
लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन की रिसर्च टीम ने ‘वीनसकैंसर’ नामक अध्ययन के तहत 39 देशों की 2,75,000 से अधिक महिलाओं के केस का विश्लेषण किया। इसमें निदान की समयावधि, अंतर्राष्ट्रीय दिशानिर्देशों का पालन और इलाज के तरीके शामिल किए गए।

ओवेरियन कैंसर सबसे खतरनाक
अध्ययन में पाया गया कि डिम्बग्रंथि (ओवेरियन) कैंसर में सबसे कम शुरुआती पहचान होती है। केवल 20 फीसदी महिलाओं को शुरुआती स्टेज में इसका पता चलता है। इसे ‘खामोश हत्यारा’ कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण जैसे पेट दर्द, सूजन या अनियमित पेट संबंधी समस्याएं देर से नजर आती हैं, जिससे इलाज भी देर से शुरू होता है।

बुजुर्ग महिलाओं का खतरा ज्यादा
अध्ययन में यह भी सामने आया कि बुजुर्ग महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुसार इलाज मिलने की संभावना कम होती है। वहीं युवा महिलाओं को शुरुआती स्टेज में सर्जरी और इलाज अधिक मिलता है।

गरीब देशों में मेटास्टेटिक कैंसर ज्यादा
मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर, जो शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल जाता है, अमीर देशों में केवल 10% से भी कम होता है, जबकि गरीब और मध्यम आय वाले देशों में यह 2% से 44% तक पाया गया।

विशेषज्ञों की सलाह
प्रोफेसर अल्लेमानी ने कहा कि सरकारों को महिलाओं में कैंसर की पहचान और इलाज के लिए कैंसर नियंत्रण योजनाओं में निवेश करना चाहिए। साथ ही देश में कैंसर रिकॉर्ड सिस्टम बनाकर महिलाओं के निदान और इलाज की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है। यह अध्ययन WHO की ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर समाप्त करने की योजनाओं में भी मदद करेगा।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन