Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

Bharat Bandh : कल भारत बंद! जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद – देखें पूरी List

08 जुलाई, 2025 04:26 PM

देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने 9 जुलाई को भारत बंद का ऐलान किया है। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी शामिल हो सकते हैं, जो बैंक, बीमा, पोस्ट ऑफिस, कोयला खनन, राज्य परिवहन और निर्माण उद्योग जैसे कई क्षेत्रों से होंगे। यह हड़ताल केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों और कॉरपोरेट समर्थक सुधारों के खिलाफ की जा रही है।

क्यों हो रहा है भारत बंद?

ट्रेड यूनियनों का आरोप है कि केंद्र सरकार ने उनकी 17 सूत्री मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है और पिछले साल इन मांगों को श्रम मंत्री मनसुख मांडविया को ज्ञापन के रूप में सौंपा गया था, लेकिन सरकार ने इन पर गंभीर चर्चा नहीं की। इसके अलावा, पिछले 10 सालों में सरकार ने राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन नहीं बुलाया है, जिससे मज़दूरों के हितों की अनदेखी हो रही है। यूनियनों का कहना है कि हाल ही में लागू किए गए चार लेबर कोड केवल कंपनियों को फायदा पहुंचाने और यूनियनों की ताकत को कम करने के लिए हैं। वे इसे कामकाजी घंटों में बढ़ोतरी और सामूहिक सौदेबाजी के अधिकार को खत्म करने की कोशिश मानते हैं।

9 जुलाई को क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा?

इस देशव्यापी हड़ताल के कारण कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं पर असर पड़ सकता है:

1. बैंकिंग सेवाएं: सरकारी और कोऑपरेटिव बैंकों में कामकाज रुक सकता है। AIBEA, AIBOA, BEFI जैसी यूनियनें इस हड़ताल में शामिल हैं।

2. बीमा सेवाएं: बीमा कंपनियों, जैसे LIC और GIC, में भी काम ठप हो सकता है।

3. पोस्टल सेवाएं: पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी हड़ताल पर होंगे, जिससे डाक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

4. कोयला खदान और फैक्ट्रियां: कोयला खदानों और बड़ी फैक्ट्रियों में भी काम ठप हो सकता है।

5. राज्य परिवहन: राज्य परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, खासकर जहां मज़दूर यूनियनें मजबूत हैं।

हालांकि, स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे क्योंकि सरकार ने इन्हें बंद करने का आदेश नहीं दिया है। प्राइवेट दफ्तरों और इमरजेंसी सेवाओं पर असर कम होगा, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट में परेशानी हो सकती है। अस्पताल भी खुले रहेंगे, हालांकि कुछ जगहों पर सपोर्ट स्टाफ हड़ताल में शामिल हो सकता है, जिससे थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

बेरोज़गारी, महंगाई और सरकारी नीतियों पर नाराजगी

यूनियनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मौजूदा आर्थिक नीतियों के चलते देश में बेरोज़गारी बढ़ रही है, जरूरी चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं, और सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं पर खर्च कम कर रही है।

निजीकरण और ठेका व्यवस्था का विरोध

यूनियनों ने सरकारी संस्थानों और सेवाओं के निजीकरण के खिलाफ भी आवाज़ उठाई है। उनका कहना है कि ठेका और अस्थायी मज़दूरी को बढ़ावा देने से मज़दूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं। संसद से पास हुए चार लेबर कोड को वे ट्रेड यूनियन आंदोलन को कुचलने और काम के घंटों को बढ़ाने की कोशिश मानते हैं।

MGNREGA और रोजगार की मांग

संयुक्त मंच ने सरकार से मांग की है कि मनरेगा (MGNREGA) में काम के दिन और मज़दूरी बढ़ाई जाए, और शहरों के लिए भी ऐसा ही रोजगार गारंटी कानून बनाया जाए, जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है। उनका आरोप है कि सरकार इसके बजाय कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए Employment Linked Incentive (ELI) स्कीम चला रही है।

बैंक यूनियनें भी 9 जुलाई को हड़ताल में शामिल होंगी

ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) और बंगाल प्रांतीय बैंक कर्मचारी एसोसिएशन ने पुष्टि की है कि वे इस हड़ताल में शामिल होंगे। उनका कहना है कि वे केंद्र सरकार की 'कॉरपोरेट परस्ती' के खिलाफ यह विरोध कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका