Thursday, July 02, 2026
BREAKING
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत सोने में सपाट कारोबार, चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयर में खरीदारी से उछला; सेंसेक्स 77,000 के पार फीफा विश्व कप: बाइचुंग भूटिया ने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल का समर्थन किया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में बोलती है इंग्लैंड की तूती, सेमीफाइनल में आसान नहीं प्रोटियाज टीम की राह न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए बेन सियर्स हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा

पंजाब

बठिंडा में नहर टूटने से घरों में घुसा पानी, लोगों को खाली करने पड़े घर

11 जुलाई, 2025 04:33 PM

बठिंडा। जिले में लगातार हो रही बारिश और प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। साईं नगर और भगवानपुरा गांव (तलवंडी साबो) में रजबहा (नहर) टूटने से भारी नुकसान हुआ है। एक तरफ जहां शहरी इलाकों में लोगों को घर खाली करने पड़े, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद हो गईं।

साईं नगर: घरों में घुसा पानी, दीवारों में आई दरारें

शहर के साईं नगर इलाके में रजबहा टूटने से रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया। कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और लोगों को रातों-रात घर खाली करने पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि किस्तों पर खरीदा गया घरेलू सामान भी पूरी तरह खराब हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर थी कि कई परिवारों को अपना जरूरी सामान भी नहीं निकालने का समय मिला।

भगवानपुरा गांव: 150 एकड़ फसल बर्बाद

तलवंडी साबो उपमंडल के भगवानपुरा गांव में भी रजबहा टूटने से किसानों को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार, रात के समय रजबहा में करीब 100 फीट का पाड़ हो गया, जिससे 150 एकड़ में लगी धान, मूंग और मक्की की फसलें डूब गईं। किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पहले भी टूट चुका है यह रजबहा

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह रजबहा पहले भी टूट चुका है लेकिन प्रशासन ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया। लोगों का आरोप है कि नहर विभाग की लापरवाही से हर बार नुकसान होता है, लेकिन समय रहते न तो मरम्मत होती है और न ही कोई चेतावनी दी जाती है।

जेई ने दी सफाई: मोगा में छेद के कारण टूटी नहर

घटनास्थल पर पहुंचे नहर विभाग के जेई ने बताया कि रजबहा में पानी तेज नहीं था, लेकिन मोगा में छेद होने के कारण यह टूटन हुई है। उन्होंने कहा कि पानी अब बंद कर दिया गया है, और ठेकेदार मरम्मत का काम शुरू कर चुका है, जो अगले कुछ घंटों में पूरा हो जाएगा।

प्रशासन से मुआवजे और स्थायी समाधान की मांग

पीड़ित किसानों और निवासियों ने मांग की है कि उन्हें समुचित मुआवजा दिया जाए और इस नहर की पुख्ता मरम्मत की जाए ताकि हर साल इस तरह की घटनाएं दोहराई न जाएं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार