Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

एमसीएम का हिंदी-विभाग साहित्यिक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक

08 जुलाई, 2025 04:23 PM

चंडीगढ़, 8 जुलाई: मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय का स्नातकोत्तर हिंदी-विभाग हिंदी भाषा के संवर्धन और समृद्धि का एक जीवंत केंद्र बनकर उभरा है। अपनी स्थापना से ही यह विभाग शैक्षणिक उपलब्धियों और सांस्कृतिक योगदान के लिए निरंतर सराहना प्राप्त करता आ रहा है। अत्यंत योग्य शिक्षकों की एक ऊर्जावान टीम और समृद्ध संरचना के साथ, यह विभाग हिंदी अध्ययन के क्षेत्र में उत्कृष्टता का केंद्र बन चुका है।

साहित्यिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के प्रति समर्पित विभाग विद्यार्थियों को शोध, रचनात्मक लेखन और शुद्ध उच्चारण में निपुणता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित करता है साथ ही शोध कार्य के लिए विद्यार्थियों को अनुदान प्रदान करता है। हिंदी साहित्य के प्रति विद्यार्थियों में वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करते हुए विभाग उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करता है। विभाग को इस बात का गर्व है कि इसके विद्यार्थी नियमित रूप से यूथ फेस्टिवल और राष्ट्रीय स्तर की निबंध लेखन, कविता, कहानी और वाचन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस विभाग की पूर्व छात्राएँ प्रकाशन, शिक्षा, अनुवाद, पत्रकारिता, और राजभाषा अधिकारी जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलताएँ अर्जित कर चुकी हैं। हाल ही में विभाग की छात्राओं तनु और श्रेया ने पंजाब विश्वविद्यालय की एम.ए. हिंदी परीक्षा (2024–25) में क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।

छात्रों के समग्र विकास हेतु विभाग आधुनिक तकनीक को पाठ्यक्रम में समाहित कर डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दे रहा है। कॉलेज मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियाँ और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए शुल्क में रियायत भी प्रदान करता है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सबके लिए सुलभ और समावेशी बनाया जा सके। हिंदी विभाग विद्यार्थियों के बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है तथा हिंदी भाषा की प्रासंगिकता, प्रतिष्ठा और प्रसार हेतु अपने संकल्प को दृढ़ता से निभा रहा है। एम.ए. हिंदी में प्रवेश के लिए पात्रता: कम से कम 50% अंक बी.ए. (हिंदी अथवा संस्कृत को ऐच्छिक विषय के रूप में लेना ) या बी.ए. में हिंदी विषय में न्यूनतम 45% अंक।

कार्यवाहक प्राचार्या  नीना शर्मा ने कहा कि हिंदी-विभाग एमसीएम की उस दृष्टि को साकार करता है जो परंपरा और नवाचार के मेल को महत्त्व देती है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, रचनात्मक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक गौरव प्रदान कर न केवल कुशल पेशेवर बना रहा है, बल्कि ऐसे जिम्मेदार नागरिक भी तैयार कर रहा है जो हमारी राष्ट्रीय भाषा की गरिमा और सौंदर्य को बनाए रखेंगे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां