Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के वार्ड 34 में सांसद मनीष तिवारी ने किया सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन, वार्ड को ‘मॉडल वार्ड’ बनाने का संकल्प

06 जुलाई, 2025 06:46 PM

चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 34 में सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सांसद एडवोकेट मनीष तिवारी ने शनिवार को सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। यह कैमरे सांसद निधि कोष से सेक्टर 45-सी और 45-डी के सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोहन सिंह लक्की, वार्ड पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलावर सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इस पहल के लिए वार्ड वासियों और पार्षद गाबी ने सांसद मनीष तिवारी का आभार प्रकट किया। पार्षद गाबी ने बताया कि यह सीसीटीवी कैमरे उनके चुनावी वादों का हिस्सा थे और अब यह कार्य धरातल पर उतर चुका है। वार्ड में कुल 76 कैमरे लगाए गए हैं, जो हर सार्वजनिक स्थल और गलियों पर निगरानी रखेंगे।

मल्टीस्टोरी पार्किंग और हाउसिंग बोर्ड की समस्याओं पर हुई चर्चा

गाबी ने सांसद तिवारी को सेक्टर 45 और बुड़ैल मार्केट में पार्किंग की विकराल समस्या से अवगत कराया और सेक्टर 45-डी में मल्टीस्टोरी पार्किंग की मांग की। इस संदर्भ में चंडीगढ़ व्यापार मंडल के महासचिव बलविंदर सिंह उत्तम और सलाहकार भारत भूषण कपिला ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों से संबंधित लंबे समय से लंबित तब्दीलियों और निर्माणों के वैधीकरण की भी मांग उठाई गई।

सांसद मनीष तिवारी का तीखा प्रहार – “चंडीगढ़ में सुरक्षा को लेकर माहौल चिंताजनक”

उद्घाटन समारोह में बोलते हुए सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि शहर में सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता गंभीर है। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद उन्हें सबसे ज्यादा मांग सीसीटीवी कैमरों की मिली, जिससे साफ है कि लोगों में असुरक्षा की भावना है। उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने हाल ही में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की थी।

हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में तीन साल में एक बार जो निर्माण रेगुलर करने के लिए कानून बनता है, वैसा ही समाधान चंडीगढ़ के लिए भी निकाला जाना चाहिए। उन्होंने गृह मंत्री से वन टाइम सेटलमेंट की मांग भी रखी है।

कांग्रेस का आरोप – “बीते 8 सालों में नगर निगम ने शहर को लूटा”

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने भाजपा शासित नगर निगम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 8 वर्षों में नगर निगम ने शहर को केवल लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सड़कें टूटी पड़ी हैं, टैक्स और दरें बढ़ाई जा रही हैं, लेकिन सुविधाएं न के बराबर हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

वार्डवासियों ने जताया विश्वास, गाबी की कार्यशैली की सराहना

स्थानीय नागरिकों ने पार्षद गाबी की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में वार्ड का कायाकल्प हुआ है, जबकि पूर्व पार्षदों के समय समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं होती थी।

उपस्थित गणमान्य और अधिकारी

इस मौके पर चंद्रमुखी शर्मा, नितिन राय चौहान, लव कुमार, अनिता शर्मा, गीता राय, रमन शर्मा, गुरमेल सिंह, संजय गांधी, दिलबाग सिंह समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नगर निगम से एक्सईएन कुलदीप, एसडीई रुदेश और जेई मनप्रीत सिंह भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां