Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

पंजाब कैबिनेट की बैठक में लिए गए 4 बड़े फैसले, पढ़ें पूरी खबर

10 जुलाई, 2025 04:45 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक चंडीगढ़ में आयोजित हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर राज्य की जनता, पंचायत प्रतिनिधियों और कानून व्यवस्था पर पड़ेगा। बैठक के बाद खुद सीएम मान ने मीडिया को प्रेस वार्ता में इन फैसलों की जानकारी दी।

हर पंजाबी को मिलेगा ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा

पंजाब सरकार ने ऐलान किया है कि हर नागरिक को ₹10 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। सरकार के मुताबिक, 1500 से ज्यादा निजी और सरकारी अस्पतालों को इस योजना में जोड़ा जाएगा। वर्तमान में 552 अस्पताल इस स्कीम के साथ पहले ही जुड़ चुके हैं। इससे लाखों लोगों को महंगे इलाज से राहत मिलेगी।

महिला सरपंचों के लिए सरकार का खास फैसला

राज्य की महिला सरपंचों को सरकार अब अपने खर्चे पर महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब ले जाकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल करवाएगी। प्रशिक्षण के दौरान पंचायती राज, नेतृत्व क्षमता और महिला सशक्तिकरण पर विशेष सेशन होंगे। सरकार का कहना है कि यह कदम ग्राम स्तर पर महिला नेतृत्व को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

CISF पर बड़ा ऐलान, पंजाब पुलिस ही करेगी सुरक्षा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय लिया गया फैसला कि डैमों की सुरक्षा के लिए CISF तैनात की जाए—उसे रद्द किया जाएगा। अब पंजाब में डैमों व अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं की सुरक्षा पंजाब पुलिस के जिम्मे होगी। सीएम ने यह भी कहा कि "हमें CISF तैनात करने की धमकियाँ मिल रही हैं, लेकिन अब इस पर विधानसभा में बिल लाकर निर्णय लिया जाएगा।"

बेअदबी कानून को लेकर सरकार का रुख साफ

सीएम मान ने बताया कि बेअदबी से जुड़े कानून पर ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है और जल्द ही सभी संबंधित धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से बातचीत कर एक सर्वसम्मत बिल तैयार किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि ऐसा कोई कानून जल्दबाजी में नहीं लाया जाएगा, हर पक्ष से राय लेने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।

आज की कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय इस बात का संकेत हैं कि पंजाब सरकार सामाजिक सुरक्षा, धार्मिक समरसता और प्रशासनिक सशक्तिकरण के एजेंडे पर फोकस कर रही है।
सरकार ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में स्वास्थ्य, महिला नेतृत्व और राज्य की सुरक्षा को लेकर और ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां