Sunday, July 12, 2026
BREAKING
हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया हेयर स्टाइलिंग के शौक में बालों को न करें खराब, इन टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल पड़ सकता है भारी तनाव, गैस और सूजन से बढ़ता है माइग्रेन, जानें अजवाइन कैसे करता है असर ‘ये हैं मेरा मैन है!’, 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कर ली सगाई, LIVE कॉन्सर्ट में फैंस को मिलवाया मंगेतर से Alpha Box Office Day 9: शनिवार को 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'धमाल 4' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़ Dhamaal 4: दूसरे ही दिन 60% बढ़ गई कमाई, जानिए कितना हुआ अभी तक का कलेक्शन जोक्स जिन्हें सुनाने के बाद स्टेज के पीछे जाकर रोते हैं कॉमेडियन राजीव ठाकुर 'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए '..पहले तो मुझे लगा कि कोई स्कैम है', आर माधवन को सड़क पर मिला था पहला एक्टिंग ऑफर

खेल

हर बार पदक लेकर लौटने की कोशिश करेंगे

11 अगस्त, 2024 02:04 PM

नई दिल्ली: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों का शनिवार की सुबह पेरिस से पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में हवाई अड्डे पर मौजूद खेल प्रेमियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भारतीय टीम स्पेन को कांस्य पदक के मुकाबले में 2-1 से हराकर हॉकी में 13वां ओलंपिक पदक जीतकर लौटी। भारतीय हॉकी की दीवार गोलकीपर पीआर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक के क्लोजिंग सेरेमनी में दो पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के साथ भारत के ध्वजवाहक होंगे। श्रीजेश, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह और संजय क्लोजिंग सेरेमनी के बाद लौटेंगे। कप्तान हरमनप्रीत और टीम का फूलों की मालाओं और ढोल ताशे के साथ इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया।

हरमनप्रीत ने मीडिया से कहा, हमें पूरा सहयोग मिला और हमारी सारी जरूरतें पूरी की गईं। हम धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, हॉकी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। इस प्यार से हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। हम हर बार पदक जीतकर लौटने की कोशिश करेंगे। हरमनप्रीत ने पेरिस ओलंपिक में सर्वाधिक 10 गोल दागे। उन्होंने कहा कि इस स्वागत से टीम अभिभूत है। उन्होंने कहा, यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि भारतीय प्रशंसक हमारे स्वागत के लिए यहां आए। टीम ने ओलंपिक की तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी और यह देखकर खुशी हुई कि हमारी मेहनत रंग लाई और हमारी जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है।

हमेशा साथ रहेंगी यादें

हरमनप्रीत ने कहा, ये यादें हमारे साथ रहेंगी। कांस्य पदक ने साबित कर दिया कि भारतीय हॉकी सही राह पर है। अपना दिन होने पर हम किसी को भी हरा सकते हैं। हमें खुद पर भरोसे और भारतीय हॉकी प्रेमियों के साथ की जरूरत थी। मैं अनुरोध करूंगा कि यूं ही हॉकी से प्यार करते रहे और हमारा सहयोग करते रहे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’