Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

हरियाणा के इस जिले में बाढ़ से हालात बदतर, एक मंजिल पानी में डूबे मकान, 20,000 से अधिक लोग बेघर

04 सितंबर, 2025 06:57 PM

दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। कहीं लोगों की जान जा चुकी है, तो कहीं लोग अपने घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं। अब हरियाणा के कई जिले भी बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें फरीदाबाद की स्थिति सबसे चिंताजनक है।

फरीदाबाद के निचले इलाकों में पानी भराव
फरीदाबाद में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे कई कॉलोनियां और गांव जलमग्न हो गए हैं। शहर के निचले इलाकों में मकानों की एक-एक मंजिल पानी में डूब गई है। लोग अपना घर छोड़कर जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की तलाश में निकल रहे हैं। अब तक 20,000 से अधिक लोग बेघर होकर सड़कों पर रहने को मजबूर हो चुके हैं।

बसंतपुर में सबसे ज्यादा असर
बसंतपुर और इसके आसपास के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बसंतपुर-II, पहलवान कॉलोनी, नंबरदार कॉलोनी, गड्डा कॉलोनी, अजय नगर-I, II, III, शिव इंक्लेव-II, III, विष्णु कॉलोनी, अटल चौक और बजरंग चौक जैसे क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति गंभीर है।

राहत शिविरों से दूरी बनाए हुए हैं लोग
हालांकि प्रशासन द्वारा राहत शिविर बनाए गए हैं, लेकिन स्थानीय लोग वहां जाने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि राहत शिविरों में सुविधाएं बेहद खराब हैं – न तो खाने-पीने की उचित व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई। इसी कारण कई लोग सड़कों पर ही रहने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

ओखला बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा पानी
फरीदाबाद से होकर गुजरने वाली यमुना नदी में पानी की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। ओखला बैराज का फ्लड प्वाइंट 193.70 मीटर पर चिन्हित है, लेकिन वर्तमान में जलस्तर 200 मीटर से ऊपर जा चुका है।

बुधवार सुबह 11 बजे: 1,92,612 क्यूसेक
दोपहर 1 बजे: 1,96,774 क्यूसेक
शाम 5 बजे: 2,13,718 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
27 गांवों को किया संवेदनशील घोषित

प्रशासन ने यमुना नदी के तटीय क्षेत्रों के 27 गांवों को संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है। इनमें प्रमुख गांव बसंतपुर, महावतपुर, लालपुर, ददसिया, मौजमाबाद, भस्कोला, सिधोला, किडावली, राजपुर कलां, तिलोरी खादर, अमीपुर, चिरसी, मंझावली, नचौली, कबूलपुर पट्टी, परवरीश मोहना, छायंसा, मोठुका, अरुआ और चंदपुर हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान