Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

Haryana Flood: यमुना का घटा जलस्तर, अब मारकंडा और घग्गर नदी ने बढ़ाई टेंशन, ड्रेन ओवरफ्लो, फसलें डूबी

08 सितंबर, 2025 05:27 PM

हरियाणा के कई जिलों में हालिया बाढ़ और भारी बारिश के कारण तबाही के दृश्य सामने आ रहे हैं। यमुना नदी का जलस्तर कम होने से भले ही कुछ राहत मिली हो, लेकिन जमीन और फसलें अब भी पानी में डूबी हुई हैं। वहीं, दूसरी ओर मारकंडा और घग्गर नदी ने टेंशन बढ़ा दी है।

नदियों का कहर जारी
शाहाबाद में मारकंडा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन टांगरी नदी अब खतरा बनकर सामने आई है। कई गांवों की फसलें इसकी वजह से डूब गई हैं। कैथल, सिरसा और हिसार में घग्गर नदी और ड्रेन ओवरफ्लो होने से हालात गंभीर हैं। सोनीपत, करनाल और यमुनानगर जिलों में भूमि कटाव की समस्या लगातार बढ़ रही है।

यमुनानगर में 11,361 एकड़ फसल तबाह
यमुनानगर में बाढ़ की वजह से 11,361 एकड़ फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। वहीं हिसार में राणा माइनर दो जगह से टूट गई, जिससे एयरपोर्ट के पीछे पानी भर गया। विवाद के बाद प्रशासन ने सेट लगाकर पानी की निकासी शुरू की। बता दें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

यमुना का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा कायम
करनाल जिले में यमुना नदी का जलस्तर अब घटने लगा है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, इंद्री क्षेत्र के नंगली घाट पर हुई बारिश से तेज भूमि कटाव हुआ, जिसमें लाखों रुपये की जमीन और फसल बह गई। घरौंडा क्षेत्र के लालुपुरा गांव में यमुना के अंदर बने सुरक्षात्मक बांध अब दिखाई देने लगे हैं, जो पहले जलस्तर बढ़ने पर पूरी तरह डूब चुके थे। कंट्रोल रूम के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से दिल्ली की ओर 47,105 क्यूसेक पानी डायवर्ट किया गया है।

शाहाबाद और आसपास खतरे की आशंका
शाहाबाद के इस्माइलाबाद क्षेत्र में नैसी गांव का टूटा तटबंध अब तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है, जिससे खेतों में लगातार पानी भर रहा है। जलबेहड़ा साइफन पर बीबीपुर लिंक की दीवार तेज बहाव में टूट गई, जिससे करीब 1,500 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान