Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के पहले गाने ‘क्यूं मज़ा आ रहा है’ का टीज़र हुआ जारी 'अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा', समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन रुहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी को बताया 'आयरन वुमन', बोलीं- कुछ भी कर सकती हैं 'इशिमा' नेपाल में बंदरों के आतंक से परेशान नगरपालिका ने लिया अजीबोगरीब फैसला! आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर! सोने और चांदी के दाम करीब 6.66 प्रतिशत तक बढ़े महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर

खेल

रोहन जेटली बनेंगे बीसीसीआई सेक्रेटरी

27 अगस्त, 2024 12:27 PM

मुंबई: डीडसीए के प्रेजिडेंट रोहन जेटली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए सेक्रेटरी बन सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड के मौजूदा सेक्रेटरी जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने पर रोहन उनकी जगह लेंगे। रोहन जेटली का नाम बोर्ड के सेक्रेटरी बनने की रेस में सबसे आगे है। रोहन के नाम पर सभी सहमत हैं। प्रेजिडेंट रोजर बिन्नी सहित अन्य पदाधिकारी अपने-अपने पद पर बरकरार रहेंगे, क्योंकि उन सभी का कार्यकाल एक साल बाद पूरा हो रहा है। बीसीसीआई के मौजूदा सेक्रेटरी जय शाह का इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल चेयरमैन बनना लगभग तय है। आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। रोहन बीजेपी के पूर्व दिग्गज नेता अरुण जेटली के बेटे हैं।

अरुण का बीसीसीआई में अच्छा दखल रहा है। ऐसे में रोहन की भी पकड़ मजबूत है। रोहन जेटली दो बार दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेजिडेंट रह चुके हैं। ऐसे में जेटली अनुभवी स्पोट्र्स एडमिनिस्ट्रेटर हैं। उनकी लीडरशिप में दिल्ली के अरुण जेटली मैदान ने पांच वल्र्ड कप मैच होस्ट किए हैं। रोहन जेटली की लीडरशिप में दिल्ली प्रीमियर लीग का आयोजन हुआ है। लीग में ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा, नीतीश राणा, यश धुल, आयुष बडोनी और ललित यादव जैसे बड़े नाम हिस्सा ले रहे हैं।

शाह को 16 में से 15 मेंबर्स का सपोर्ट

जय शाह के पास आईसीसी में लगभग सभी मेंबर का सपोर्ट है। उनके पास आईसीसी बोर्ड के 16 में से 15 मेंबर का सपोर्ट है। आईसीसी के नियमों के अनुसार चेयरमैन के चुनाव में 16 डायरेक्टर वोट देते हैं। ऐसे में चेयरमैन बनने के लिए नौ वोट मिलना आवश्यक है। इससे पहले चेयरमैन बनने के लिए दो-तिहाई बहुमत होना आवश्यक था।

अब तक चार भारतीय बन चुके हैं आईसीसी चीफ

अब तक चार भारतीय आईसीसी चीफ का पद संभाल चुके हैं। जगमोहन डालमिया 1997-2000 तक आईसीसी प्रेजिडेंट रह चुके हैं। वहीं 2010 से 2012 तक शरद पवार आईसीसी प्रेजिडेंट रहे। 2014-15 में एन श्रीनिवासन और 2015-2020 तक शशांक मनोहर आईसीसी चेयरमैन रहे। 2015 से पहले आईसीसी चीफ को प्रेजिडेंट कहा जाता था। इसके बाद चेयरमैन कहा जाने लगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर