Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के पहले गाने ‘क्यूं मज़ा आ रहा है’ का टीज़र हुआ जारी 'अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा', समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन रुहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी को बताया 'आयरन वुमन', बोलीं- कुछ भी कर सकती हैं 'इशिमा' नेपाल में बंदरों के आतंक से परेशान नगरपालिका ने लिया अजीबोगरीब फैसला! आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर! सोने और चांदी के दाम करीब 6.66 प्रतिशत तक बढ़े महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर

खेल

पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने खोला भारतीय कप्तान का राज

20 अगस्त, 2024 12:14 PM

नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी भुलक्कड़ हैं। वह चीजों को रखकर भूल जाते हैं। वह कई बार टॉस के समय भूल जाते हैं कि पहले गेंदबाजी चुननी है या बल्लेबाजी। हालांकि रोहित किसी भी हालत में गेम प्लान नहीं भूलते हैं। यह राज टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने खोला है। राठौर ने 37 वर्षीय रोहित की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी ऑन-फील्ड रणनीति और कैप्टेंसी स्टाइल कमाल का है। राठौर ने कहा, मैंने किसी कप्तान को टीम मीटिंग्स या स्ट्रैटेजी में इतनी दिलचस्पी लेते हुए नहीं देखा। वह भूल सकते हैं कि उन्होंने टॉस के समय बल्लेबाजी या गेंदबाजी का फैसला किया है। वह टीम बस में अपना फोन और आईपैड भूल सकते हैं। पर वह कभी भी अपना गेम प्लान नहीं भूलते हैं। वह इसमें बेहद अच्छे हैं और एक बहुत ही चतुर रणनीतिकार हैं। पूर्व कोच ने कहा कि रोहित रणनीति बनाने में काफी समय बिताते हैं।

उन्होंने कहा, वह टीम की रणनीति पर बहुत समय बिताते हैं। वह गेंदबाजों और बल्लेबाजों की मीटिंग में शिरकत करते हैं। वह गेंदबाजों और बल्लेबाजों के साथ बैठकर यह समझने की कोशिश करते हैं कि वे क्या सोच रहे हैं। वह खिलाडिय़ों के साथ बहुत समय बिताते हैं। राठौर ने रोहित की तीन क्वॉलिटी के बारे में बताया जो उन्हें एक असाधारण कप्तान बनाती हैं। उन्होंने कहा, रोहित की पहली खूबी यह है कि बतौर बल्लेबाज वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि वह अपने खेल को अच्छी तरह समझते हैं। उनके पास हमेशा एक स्पष्ट गेम प्लान होता है। रोहित जब से कप्तान बने हैं, उन्होंने हमेशा उदाहरण पेश करके नेतृत्व किया है। वह खिलाडिय़ों के साथ बहुत अधिक जुड़े हुए हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर