Sunday, July 12, 2026
BREAKING
‘ये हैं मेरा मैन है!’, 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कर ली सगाई, LIVE कॉन्सर्ट में फैंस को मिलवाया मंगेतर से Alpha Box Office Day 9: शनिवार को 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'धमाल 4' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़ Dhamaal 4: दूसरे ही दिन 60% बढ़ गई कमाई, जानिए कितना हुआ अभी तक का कलेक्शन जोक्स जिन्हें सुनाने के बाद स्टेज के पीछे जाकर रोते हैं कॉमेडियन राजीव ठाकुर 'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए '..पहले तो मुझे लगा कि कोई स्कैम है', आर माधवन को सड़क पर मिला था पहला एक्टिंग ऑफर सतलुज की गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स के खिलाफ उठी आवाज, हाई कोर्ट में याचिका दायर मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ अहमदाबाद में अमित शाह ने शुरू किया वृक्षारोपण कार्यक्रम, 405 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ ओमान और ईरान होर्मुज स्ट्रेट नेविगेशन पर बातचीत जारी रखने को लेकर हुए सहमत

खेल

पारी और 154 रन से जीता श्रीलंका, ये खिलाडी रहा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

30 सितंबर, 2024 12:18 PM

गाले: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जीत लिया है। गाले में खेले गए टेस्ट की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने काफी लड़ाई की। इसके बाद भी श्रीलंका ने मैच को पारी और 154 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। पहली पारी में 602 रन बनाने के बाद श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 88 रन पर ऑलआउट कर दिया था। दूसरी पारी में कीवी बल्लेबाज ने 360 रन बनाए, लेकिन फिर भी पारी से हार मिली। इस जीत से श्रीलंका ने दो मैच की सीरीज को क्लीन स्वीप कर लिया है। श्रीलंकाई टीम का यह प्रदर्शन पिछले कुछ समय से कमाल की निरंतरता दिखा रहा है।

जब से श्रीलंका के पूर्व ओपनर और दिग्गज बाएं हाथ के बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने अपनी टीम की कोचिंग की कमान संभाली है, तब से टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। श्रीलंका ने इस दौरान भारत को वनडे सीरीज में हराया, उसके बाद इंग्लैंड को उसकी ही धरती पर टेस्ट मैच में मात दी और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती। कामिंदु मेंडिस को ‘प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड’ मिला। उन्होंने पहली पारी में शानदार 182 रन बनाए थे। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्या को प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया गया है। सनथ जयसूर्या ने अपनी बैटिंग के दौरान जिस तरह से क्रिकेट की दुनिया में नए मानक स्थापित किए थे, उसी तरह से उनकी कोचिंग में श्रीलंकाई क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत दिखाई दे रही है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जयसूर्या का अनुबंध एक और साल के लिए बढ़ा दिया है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट