Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

पनामा नहर पर नियंत्रण को लेकर UNSC बैठक में भिड़ गए चीन और अमरीका

12 अगस्त, 2025 08:47 PM

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थाई प्रतिनिधि फू कांग ने सोमवार को समुद्री सुरक्षा को लेकर चीन पर लगाए गए अमरीका के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिनमें पनामा नहर पर चीन के कथित ‘प्रभाव’ की बात कही गई है। फू ने कहा कि हाल ही में अमरीकी प्रतिनिधिमंडल ने चीन पर बार-बार अनुचित आरोप लगाए हैं। “हम इसका कड़ा विरोध करते हैं।” उन्होंने सुरक्षा परिषद में समुद्री सुरक्षा पर एक उच्चस्तरीय खुली बहस में भाग लेते हुए कहा “चीन ने हमेशा नहर पर पनामा की संप्रभुता का सम्मान किया है और एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग के रूप में नहर की स्थाई तटस्थता को मान्यता देता है।”

फू कांग ने कहा “अमरीका द्वारा चीन के खिलाफ झूठे आरोप गढ़ना और निराधार हमले करना नहर पर नियंत्रण पाने के बहाने के अलावा और कुछ नहीं हैं। चीन आर्थिक दबाव और धमकाने के तरीकों का कड़ा विरोध करता है और अमरीका से झूठे आरोप लगाने तथा इस तरह के व्यवधान नहीं करने का आग्रह करता है।” इस बीच संयुक्त राष्ट्र में कार्यवाहक अमरीकी प्रतिनिधि डोरोथी शी ने अपने बयान में दक्षिण चीन सागर का अप्रत्यक्ष रूप से उल्लेख करते हुए “पनामा नहर क्षेत्र पर चीन के अत्यधिक प्रभाव” और “चीन के व्यापक एवं गैरकानूनी समुद्री दावों और आक्रामक कार्रवाइयों” का ज़िक्र किया। हालांकि इस में श्री फू ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में शांति और स्थिरता में सबसे बड़ा बाधा अमेरिका ही है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इस क्षेत्र में ज़मीन आधारित मध्यम दूरी की मिसाइलों सहित आक्रामक हथियार तैनात किए हैं। उसने दक्षिण चीन सागर में टोही और सैन्य अभ्यास करने के लिए बार-बार बड़े पैमाने पर नौसेना और वायु सेनाएं भेजकर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया है और दूसरे देशों की ‘सीमाओं’ पर धावा बोला है। श्री फू ने कहा कि इसका उद्देश्य अपने भू-राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी आधिपत्य, शीत युद्ध की मानसिकता और एकतरफ़ा कार्रवाइयाँ वैश्विक समुद्री सुरक्षा के लिए जोखिम को गंभीर रूप से बढ़ा रही हैं।

रतलब है कि अमेरिका ने अभी तक ‘संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन’ की बातें नहीं मानी है और वह इससे संबंधित दायित्वों को पूरा करने से भी इनकार कर रहा है। वह अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संसाधनों का एकतरफा दोहन करने का निर्णय लेकर अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय समुद्री प्राधिकरण की चेतावनी की अवहेलना कर रहा है जिससे मानवता की साझी विरासत पर उसका कब्ज़ा हो रहा है। इस बीच श्री फू ने कहा कि अमेरिका ने समुद्री मुद्दों से संबंधित सुरक्षा अवधारणाओं का दुरुपयोग किया है, समुद्री बुनियादी ढांचे के विकास में बाधा डाली है और औद्योगिक एवं आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता को कमज़ोर किया है। उन्होंने कहा “हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह गंभीरता से आत्मचिंतन करे और एक प्रमुख देश के रूप में सद्भावनापूर्वक अपनी ज़िम्मेदारियां निभाए।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर