Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

गाजा में युद्ध रोकने से इनकार कर रहे हैं नेतन्याहू, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का दावा

12 अगस्त, 2025 08:44 PM

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर गाजा में युद्ध के परिणामों को लेकर “इनकार” करने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। अल्बानीज़ ने सोमवार को घोषणा की कि उनका देश सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ़िलिस्तीन को एक राष्ट्र के तौर पर मान्यता देगा। ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा का भी इस मामले में यही रूख है। अल्बानीज़ ने कहा कि इज़राइली सरकार के अपने वादों को पूरा नहीं करने के प्रति निराशा ने इस कदम को प्रेरित करने में भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई “हत्या और हिंसा के चक्र को रुकते देखना चाहते हैं”। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में युद्ध समाप्त करने के बढ़ते दबाव का सामना कर रहे इज़राइल ने कहा है कि फ़िलिस्तीन को मान्यता देना “आतंकवाद को पुरस्कृत” करने जैसा है। नेतन्याहू ने ऑस्ट्रेलिया और अन्य सहयोगियों द्वारा लिए गए इस आशय के फैसले को “शर्मनाक” बताया है।

गौरतलब है कि गाजा में भुखमरी की खबरों को लेकर नेतन्याहू और उनकी सरकार की बढ़ती निंदा हो रही है। हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुपोषण से पांच लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। इसके साथ ही कुपोषण से मरने वालों की कुल संख्या 222 हो गई है जिनमें 101 बच्चे शामिल हैं।

इज़राइल ने गाज़ा में भुखमरी से इनकार किया है और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों पर सीमाओं पर सहायता न लेने और उसे नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे खारिज करते हुए कहा है कि इज़राइल-नियंत्रित सीमा क्षेत्रों से सहायता एकत्र करने में उसे बाधाओं और देरी का सामना करना पड़ रहा है। अल्बानीज़ ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बात करते कहा कि उन्होंने पिछले गुरुवार को प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात करके उन्हें फिलिस्तीन को राष्ट्र के तौर पर मान्यता देने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले से अवगत कराया था।

उन्होंने कहा, “हमने सहायता रोके जाने और फिर उन सहायता वितरण केंद्रों के आसपास जान-माल की हानि देखी है, जहाँ भोजन और पानी के लिए कतार में खड़े लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।” अल्बानीज ने कहा “मैंने प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की। उन्होंने मुझे वही बात दोहराई जो उन्होंने सार्वजनिक रूप से कही थी और वह निर्दोष लोगों पर पड़ने वाले किसी तरह के परिणामों को नकार रहे हैं।”

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने पहले कहा था कि फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने का फ़ैसला फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण (पीए) से यह वादा मिलने के बाद लिया गया था कि हमास भविष्य में किसी भी राज्य में कोई भूमिका नहीं निभाएगा। फिलिस्तीनी प्राधिकरण इज़राइल के कब्ज़े वाले पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों को नियंत्रित करता है। इस कदम पर ऑस्ट्रेलिया में मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है, ऑस्ट्रेलियाई यहूदी परिषद की कार्यकारी परिषद ने इसे “विश्वासघात” कहा है, और कुछ फ़िलिस्तीनी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह पर्याप्त नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित