Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

अमरीका की धरती से असीम मुनीर ने भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- आधी दुनिया तबाह कर देंगे

11 अगस्त, 2025 07:52 PM

वाशिंगटन। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अमरीकी धरती पर दिए गए एक भाषण में भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देते हुए चेतावनी दी है कि अस्तित्व का खतरा पैदा होने पर पाकिस्तान “आधी दुनिया को तबाह कर देगा”। फ्लोरिडा के टैम्पा में व्यवसायी और मानद वाणिज्य दूत अदनान असद द्वारा आयोजित एक रात्रिभोज में बोलते हुए सेना प्रमुख ने कहा, “हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं। अगर हमें लगता है कि हम बर्बाद हो रहे हैं तो हम आधी दुनिया को बर्बाद कर देंगे।”

रिपोर्टों के अनुसार अमरीकी धरती से किसी तीसरे देश के खिलाफ परमाणु यद्ध के लिए दी गई उनकी यह पहली परमाणु धमकी है। फील्ड मार्शल मुनीर अमरीकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कमान परिवर्तन समारोह में भाग लेने के लिए टाम्पा में हैं। दो महीने से भी कम समय में यह उनकी अमरीका की दूसरी यात्रा है जो अमरीका-पाकिस्तान के बीच नए सैन्य संबंधों का संकेत है। इससे क्षेत्र में अमरीकी मंशा को लेकर भारत में गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ऐसा अमरीका और भारत के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच और महत्वपूर्ण हो जाता है।

फील्ड मार्शल मुनीर ने सिंधु नदी के चैनलों पर भारत द्वारा बनाए जाने वाले किसी भी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की भी धमकी भी दी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी योजनाओं से पाकिस्तान की जल आपूर्ति बाधित हो सकती है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के फैसले का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि इस कदम से 25 करोड़ पाकिस्तानियों को भुखमरी का खतरा हो सकता है।

उन्होंने कथिततौर पर कहा “हम भारत द्वारा बांध बनाने का इंतजार करेंगे और जब वह ऐसा करेगा तो हम उसे 10 मिसाइलों से नष्ट कर देंगे। सिंधु नदी भारतीयों की पारिवारिक संपत्ति नहीं है। हमें मिसाइलों की कमी नहीं है। अल-हम्दुलिल्लाह (हमारे पास मिसाइलों की कोई कमी नहीं है, अल्लाह की स्तुति हो)”। अपनी पिछली यात्रा के दौरान उन्होंने 18 जून को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में दोपहर भोज में भाग लिया था और विवादास्पद रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार देने का सुझाव दिया था। इसे उन्होंने फ्लोरिडा में भी दोहराया था। टैम्पा में हुए इस कार्यक्रम में लगभग 120 पाकिस्तानी प्रवासी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में इज़राइली रक्षा बलों का एक प्रतिनिधि भी मौजूद था।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 भारतीय मारे गए थे जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और सैन्य संकट बढ़ गया है। भारत ने 07 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया जिसके तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल और हवाई हमले किए गए। परमाणु हथियारों से लैस प्रतिद्वंद्वियों के बीच चार दिनों तक चले इस संघर्ष में ड्रोन युद्ध, तोपखाने से गोलाबारी और जवाबी हमलों सहित गंभीर सैन्य कार्रवाई हुईं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित