ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हत्या के आरोप में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का बचाव किया है। बोर्ड के प्रेजिडेंट फारुक अहमद ने कहा-कि शाकिब अल हसन जब तक दोषी साबित नहीं हो जाते हैं, तब तक बांग्लादेश के लिए खेलना जारी रखेंगे।
हम उन्हें भारतीय दौरे के लिए भी टीम में चाहते हैं। बता दें 25 अगस्त को एक लीगल नोटिस में बीसीबी से शाकिब को बांग्लादेश की नेशनल टीम से हटाने और पाकिस्तान दौरे से वापस बुलाने की मांग की गई थी। इस पर बीसीबी प्रेजिडेंट ने बयान दिया है।