Sunday, July 12, 2026
BREAKING
‘ये हैं मेरा मैन है!’, 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कर ली सगाई, LIVE कॉन्सर्ट में फैंस को मिलवाया मंगेतर से Alpha Box Office Day 9: शनिवार को 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'धमाल 4' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़ Dhamaal 4: दूसरे ही दिन 60% बढ़ गई कमाई, जानिए कितना हुआ अभी तक का कलेक्शन जोक्स जिन्हें सुनाने के बाद स्टेज के पीछे जाकर रोते हैं कॉमेडियन राजीव ठाकुर 'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए '..पहले तो मुझे लगा कि कोई स्कैम है', आर माधवन को सड़क पर मिला था पहला एक्टिंग ऑफर सतलुज की गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स के खिलाफ उठी आवाज, हाई कोर्ट में याचिका दायर मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ अहमदाबाद में अमित शाह ने शुरू किया वृक्षारोपण कार्यक्रम, 405 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ ओमान और ईरान होर्मुज स्ट्रेट नेविगेशन पर बातचीत जारी रखने को लेकर हुए सहमत

खेल

कानपुर टेस्ट में भारत के निशाने पर 11 रिकॉर्ड

25 सितंबर, 2024 10:41 AM

कानपुर : भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। भारत ने चेन्नई टेस्ट 280 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम अब कानपुर टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा सकती है। वहीं बांग्लादेश के पास दूसरा मैच जीतकर सीरीज ड्रॉ कराने का मौका है। कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया 11 रिकॉर्ड बना सकती है। सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में भारत के पास साउथ अफ्रीका को पीछे छोडऩे का मौका है। टीम इंडिया ने अब तक 580 में से 179 मुकाबले जीत लिए हैं। इतने ही टेस्ट साउथ अफ्रीका ने भी जीते हैं। कानपुर टेस्ट जीतकर भारत 180 जीत के साथ साउथ अफ्रीका से आगे निकल जाएगा।

भारत ने अगर दूसरा मुकाबला जीता, तो टीम टेस्ट में चौथी सबसे कामयाब टीम हो जाएगी। भारत से आगे फिर वेस्टइंडीज (183 जीत), इंग्लैंड (397 जीत) और ऑस्ट्रेलिया (414) की टीमें ही रहेंगी। बता दें कि भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 14 में से 12 टेस्ट जीते हैं, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश को 12-12 टेस्ट ही हराए हैं। कानपुर टेस्ट जीतते ही टीम इंडिया बांग्लादेश को सबसे ज्यादा हराने वाली टीमों में चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी। श्रीलंका 20 जीत के साथ पहले नंबर पर है, जबकि वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 14-14 टेस्ट हराए हैं।

द्रविड़ से आगे निकल सकते हैं रोहित

भारत के कप्तान रोहित शर्मा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 48 सेंचुरी हैं। वह कानपुर टेस्ट में एक और शतक लगाते ही भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर्स में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। वह फिलहाल राहुल द्रविड़ के साथ बराबरी पर हैं। द्रविड़ के नाम भी 48 इंटरनेशनल शतक हैं। रोहित के नाम टेस्ट में 12, वनडे में 31 और टी-20 में पांच सेंचुरी हैं।

लोकेश राहुल 3000 टेस्ट रन के करीब

भारत के मिडिल ऑर्डर बैटर केएल राहुल 3000 टेस्ट रन के करीब हैं। उनके नाम फिलहाल 51 टेस्ट में 2901 रन हैं। इनमें आठ सेंचुरी और 14 फिफ्टी शामिल हैं। उन्होंने चेन्नई में 16 और 22 रन की पारियां खेली थीं। कानपुर में 99 रन बनाते ही वह 3000 टेस्ट पूरे कर लेंगे।

ब्रैडमैन को पीछे छोड़ सकते हैं कोहली

विराट कोहली के नाम 114 टेस्ट में 29 सेंचुरी हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ एक भी शतक लगाते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन से ज्यादा शतक लगा लेंगे। डोनाल्ड ब्रैडमैन के नाम 52 टेस्ट में 29 शतक हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर्स में भी विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर हैं।

विराट 27 हजार इंटरनेशनल रन के करीब

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 हजार रन के करीब भी हैं। टेस्ट, वनडे और ट्वेंटी-20 तीनों फॉर्मेट के 534 मैचों में उन्होंने 26,965 रन बनाए हैं। कानपुर टेस्ट में महज 35 रन बनाते ही विराट कोहली 27 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के कुमार संगकारा और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ही ऐसा कर सके हैं।

9000 टेस्ट रन के समीप, 129 रन बनाते ही छू लेंगे आंकड़ा

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली 9,000 टेस्ट रन के करीब हैं। उनके नाम फिलहाल 114 टेस्ट में 8,871 रन हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में 129 रन बनाकर 9,000 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं। कोहली ने अगर कानपुर टेस्ट में 9000 रन का आंकड़ा पार कर लिया तो वे ऐसा करने वाले भारत के चौथे ही प्लेयर बनेंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ही ऐसा कर सके हैं।

300 टेस्ट विकेट सामने

भारत के रविंंद्र जडेजा ने चेन्नई टेस्ट की दो पारियों में पांच विकेट लिए। इसी के साथ उनके टेस्ट क्रिकेट में 299 विकेट हो गए। वह कानपुर में एक और विकेट लेते ही टेस्ट में 300 विकेट पूरे कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले ही लेफ्ट आर्म स्पिनर बनेंगे। इस मामले में श्रीलंका के रंगना हेराथ 433 विकेट के साथ पहले और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी 362 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

300+ विकेट और 3000+ रन

बांग्लादेश के खिलाफ 300 विकेट पूरे करते ही रविंंद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर्स के अनोखे रिकॉड्र्स में अपना नाम शामिल कर लेंगे। जडेजा टेस्ट में 3000 से ज्यादा रन और 300 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे लेफ्ट आर्म स्पिनर बनेंगे। उनसे पहले न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी ही ऐसा कर सके हैं। जडेजा के नाम टेस्ट में 3122 रन हैं। 300+ विकेट और 3000+ रन का डबल पूरा करने वाले जडेजा दुनिया के चौथे और भारत के दूसरे ही स्पिनर भी बनेंगे। उनसे पहले भारत से रविचंद्रन अश्विन ही ऐसा कर सके हैं।

लायन से आगे निकल सकते हैं अश्विन

भारत के रविचंद्रन अश्विन के पास टेस्ट विकेट के मामले में ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन से आगे निकलने का मौका है। लायन के नाम फिलहाल 129 टेस्ट में 530 विकेट हैं, जबकि अश्विन 101 टेस्ट में 522 विकेट ले चुके हैं। कानपुर में नौ विकेट लेकर अश्विन लायन से आगे निकल जाएंगे। अश्विन इसी के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर्स में भी चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन पहले, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न दूसरे और भारत के ही अनिल कुंबले इस रिकॉर्ड में तीसरे नंबर पर हैं।

आस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न को भी पीछे छोडऩे का मौका

रविचंद्रन अश्विन ने फिलहाल 101 टेस्ट की 37 पारियों में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। कानपुर टेस्ट में एक बार पांच विकेट लेते ही अश्विन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वॉर्न से आगे निकल जाएंगे। वॉर्न के नाम 37 पारियों में पांच प्लस विकेट लेने का रिकॉर्ड है। अश्विन कानपुर में 38वीं बार पांच प्लस विकेट लेकर इस रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। श्रीलंका के मुरलीधरन 67 बार पांच प्लस विकेट लेकर पहले नंबर पर हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट