Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

आर अश्विन ने IPL को कहा अलविदा, लिखा- हर अंत की एक नई शुरुआत

27 अगस्त, 2025 04:55 PM

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने IPL से रिटायर होने का फैसला लिया है। 38 वर्षीय अश्विन ने बुधवार सुबह एक्स (पहले ट्विटर) पर घोषणा करते हुए कहा कि वह “विश्व भर के अन्य लीगों में खेल की संभावनाओं को तलाशना” शुरू करेंगे। वह आईपीएल के पांचवें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (187 विकेट) के तौर पर इस टूर्नामेंट को अलविदा कह रहे हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.2 की रही। अश्विन आईपीएल में सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा थे और उनकी अंतिम टीम भी सीएसके ही थी। इसके अलावा उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए भी आईपीएल में हिस्सा लिया और किंग्स XI पंजाब की कप्तानी भी की।

अश्विन ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “यह एक खास दिन है और इसलिए एक खास शुरुआत भी हो रही है। ऐसा कहा जाता है कि हर अंत की एक नई शुरुआत होती है। एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज खत्म हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेलने की संभावनाओं की खोज आज से शुरू होती है। मैंने जिन टीमों के साथ भी खेला, उन यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजियों का धन्यवाद करना चाहूंगा और सबसे महत्वपूर्ण, आईपीएल और बीसीसीआई का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे अब तक बहुत कुछ दिया है। भविष्य में जो भी है, मैं उसका आनंद लेने और उसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए उत्सुक हूं।”

अश्विन ने 2010 और 2011 में सीएसके के साथ आईपीएल जीता था, लेकिन आठ साल तक अलग-अलग टीमों के लिए खेलने के बाद, पिछले सीजन आईपीएल में उनकी घर वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पिछले साल मेगा ऑक्शन में सीएसके ने अश्विन को 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, और उन्होंने 14 में से नौ मैच खेले थे। इकॉनमी के दृष्टिकोण से यह उनका सबसे महंगा साल भी साबित हुआ। उन्होंने 9.12 रन प्रति ओवर दिए। ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी सीजन में उनकी इकॉनमी 8.49 से ज्यादा रही।

बता दें कि अश्विन ने 18 दिंसबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था, तब उन्होंने IPL में खेलते रहने की बात कही थी। वह IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे, जहां उन्होंने 9 मैचों में सात विकेट लिए और 33 रन बनाए। इसके बाद CSK के संघर्ष के बीच अश्विन अन्य विवादों में भी शामिल रहे। हाल ही में उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर टिप्पणी की थी, जहां उन्होंने कहा था कि उनको ज्यादा पैसे दिए गए थे। बाद में उन्होंने इस मामले में सफाई दी थी। अश्विन ने IPL के 221 मैचों में 187 विकेट लिए हैं। इस दौरान इनकी बेस्ट गेंदबाजी 4/34 रही। इसके अलावा 98 पारियों में 833 रन भी बनाए हैं। अश्विन का हाई स्कोर 50 रहा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी