Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

Asian Shooting Championship: सिफत कौर सामरा का धाकड़ प्रदर्शन, भारत को दिलाए दो गोल्‍ड मेडल

27 अगस्त, 2025 04:53 PM

ओलंपियन सिफत कौर सामरा ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में मंगलवार को दो गोल्ड मेडल जीत लिए. उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में इंडिविजुअल कैटेगरी का सोना अपने नाम किया। सिफत कौर ने इसके अलावा अंजुम मुद्गिल और आशी चौकसे के साथ मिलकर भारत को टीम इवेंट का गोल्ड मेडल भी दिलाया। विश्व रिकॉर्डधारी सिफत कौर सामरा आठ निशानेबाजों के फाइनल में 589 अंक के साथ पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचीं। उन्होंने फाइनल में भी अपनी फॉर्म बरकरार रखी और 459.2 स्कोर करके गोल्ड जीत लिया। चीन की यांग यूजी (458.8) को सिल्वर मेडल मिला. जापान की नोबाता मिसाकी (448.2) को कांस्य पदक मिला।

सिफत कौर सामरा, अंजुम मुद्गिल और आशी चौकसे की भारतीय तिकड़ी ने टीम कैटेगरी का भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया. एशियन चैंपियनशिप में यह सिफत कौर सामरा का चौथा गोल्ड मेडल है। 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में ही भारत की श्रियांका साडंगी क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहीं, लेकिन वे सिर्फ रैंकिंग अंकों के लिए खेल रही थीं। इस कारण सामरा पहले स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचीं। आशी ने चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई। सिफत कौर सामरा ने नीलिंग में 151.0 और प्रोन में 156.2 स्कोर किया। स्टैंडिंग एलिमिनेशन दौर में वह चीनी प्रतिद्वंद्वी से 0.4 अंक आगे रहीं। आशी 402.8 अंक लेकर सातवें स्थान पर रहीं। क्वॉलिफिकेशन में सिफत कौर ने 589 स्कोर किया, जबकि आशी का स्कोर 586 और अंजुम का 578 रहा। तीनों ने कुल 1753 अंक के साथ टीम कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। जापान 1750 अंक लेकर दूसरे और दक्षिण कोरिया 1745 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। दो बार की ओलंपियन अंजुम 41 निशानेबाजों में 22वें स्थान पर रहीं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव