Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

भारत या पाकिस्तान, किसके सिर सजेगा Asia Cup का ताज? सहवाग ने कर दी भविष्यवाणी

27 अगस्त, 2025 04:52 PM

नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित एशिया कप 2025 से पहले, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ बातचीत में वीरेंद्र सहवाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। सहवाग ने उस टीम का खुलासा किया है जो इस बार एशिया कप जीतेगी। एशिया कप 2025 के आधिकारिक प्रसारक, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ एक विशेष बातचीत में, वीरेंद्र सहवाग ने भारत की संभावनाओं पर कहा, ”हम विश्व चैंपियन हैं। हमने अभी-अभी चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 विश्व कप जीता है और मुझे यकीन है कि हम एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ टीम हैं और उम्मीद है कि हम एशिया कप जीतेंगे।”

भारत के अभियान के लिए युवाओं की तुलना में उनका अनुभव कितना महत्वपूर्ण है? उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि हमारी टीम बहुत अच्छी है और स्काई (सूर्यकुमार यादव) आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं और वह टी20 प्रारूप में एक शीर्ष खिलाड़ी हैं। मुझे यकीन है कि उनकी कप्तानी में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि हमने पहले भी देखा है कि जब स्काई ने कमान संभाली थी, हमने कई टी20 मैच जीते थे और मुझे यकीन है कि हम एशिया कप भी जीतेंगे।”

हम आमतौर पर एशिया कप को विश्व कप को तैयारी के रूप में देखते हैं। 2026 का विश्व कप आ रहा है। क्या यह एशिया कप विश्व कप की तैयारी के रूप में काम करेगा? इस बारे में सहवाग ने कहा, ”मुझे लगता है कि टी20 प्रारूप में, यह एशिया कप हमारे 2026 के टी20 विश्व कप के लिए एक बेहतरीन तैयारी का काम कर सकता है। यह देखने का मौका है कि किन नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए और किसे टीम में शामिल किया जा सकता है। आप विश्व कप के लिए टीम बनाना शुरू कर सकते हैं। मेरे विचार से, भारतीय टीम के लिए अपनी ताकत परखने का एशिया कप से बेहतर कोई मौका नहीं हो सकता।”

टीम चयन अक्सर बहस का विषय बन जाता है। एशिया कप के लिए मौजूदा भारतीय टीम और इस टीम के लिए चयनकर्ताओं के दृष्टिकोण के बारे में पूछे जाने पर पूर्व ओपनर ने कहा, ”मुझे लगता है कि हमारे पास एक बहुत अच्छा टी20 चयनकर्ता है। मुझे लगता है कि हमारे पास एक बहुत अच्छी टी20 टीम है। सूर्य कुमार यादव के नेतृत्व में, हमने टी20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे यकीन है कि उन्हें चयनकर्ताओं द्वारा दी गई सर्वश्रेष्ठ टीम मिलेगी, और उम्मीद है कि हम इस बार एशिया कप जीतेंगे।” एशिया कप 9 सितंबर 2025 से विशेष रूप से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव पर शुरू होगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी