Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal BJP : Jairam Thakur: जयराम ठाकुर बोले, आपदा से हिमाचल में मचा हाहाकार और मुख्यमंत्री गायब

29 अगस्त, 2025 02:06 PM

शिमला, :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में आपदा की वजह से हाहाकार मचा हुआ है और प्रदेश के मुख्यमंत्री सदन और प्रदेश से गायब हैं।  इस विषय पर जब सदन में सवाल किया गया तो सरकार द्वारा उसकी गंभीरता से जवाब देने की बजाय राजनीतिक बयान बाजी की गई। सरकार द्वारा आपदा राहत को लेकर सदन में झूठ बोला गया। इस कारण भाजपा विधायक दल ने वॉक आउट कर अपनी नाराजगी जताई। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार आपदा को लेकर कितनी गंभीर है इसका अंदाजा मुख्यमंत्री के इस रवैए से ही लगाया जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश का एक बड़ा भूभाग पूरी दुनिया से कट गया है। सड़क और संचार माध्यम ठप पड़े हैं। 2 दिन से लोगों से बात नहीं हो पा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश में राजनीतिक यात्राओं में शामिल हो रहे हैं। हमारे विधायक बता रहे हैं कि उनका दो दिन से अपने क्षेत्र में बहुत सारी जगह पर संपर्क नहीं हुआ। जिन जगहों पर संपर्क हुआ वहां से एक ही बात सामने आई है कि आपदा प्रभावितों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है। 

बहुत से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सरकार नाम की चीज दिखाई ही नहीं पड़ी है। संचार सुविधाओं को बहाल करने के लिए केंद्र सरकार ने इंटर सर्कल रोमिंग सुविधा लागू की है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुल्लू ,चंबा, कांगड़ा और लाहौल स्पीति में हजारों लोग सड़के बंद होने की वजह से फंसे हुए हैं। बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है जो दो-दो दिनों से गाड़ियों में ही फंसे हैं। मणिमहेश की पवित्र यात्रा अपने अंतिम चरण में थी इसलिए वहां भी भारी संख्या में जगह–जगह लोग फंसे हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल