Tuesday, July 01, 2025
BREAKING
ट्रंप की एलन मस्क को धमकी- धंधा बंद करो और भाग जाओ यहां से वर्ना..., मिला करारा जवाब US Foreign Aid Policy: ट्रंप के इस फैसले से 2030 तक 1.4 करोड़ लोगों की मौत का खतरा, 45 लाख बच्चे शामिल: द लांसेट रिपोर्ट का दावा थाईलैंड में सियासी भूचालः एक फोन कॉल और प्रधानमंत्री पैटांगटार्न सस्पेंड एक बार फिर Air India Flight में मची हाहाकार... टेकऑफ के बाद हवा में 900 फीट नीचे गिरा वियना जा प्लेन 1 से 6 जुलाई तक इन राज्यों में जमकर बरसेगा मानसून! IMD ने जारी किया अलर्ट हिंदुस्तान के घोड़े और पाकिस्तान के गधे हमेशा से ही बहुत मशहूर है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज बड़ी ख़बर : भाखड़ा डेम में पानी का स्तर बढ़ा, DC ने लगाई सख्त पाबंदियाँ पंजाब सरकार ने इस जिले को दी बड़ी खुशखबरी, पढ़िए क्या है खबर Breaking: बाढ़ से निपटने के लिए 8 स्थानों पर बनाए गए कंट्रोल रूम Punjab : आंगनवाड़ी सेंटर से गायब हुआ बच्चा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा!

हरियाणा

हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश बनी मुसीबत, कुरुक्षेत्र में घर में छत के गिरने से महिला की मौत

29 जून, 2025 05:46 PM

हरियाणा में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश के 11 जिलों गुरुग्राम, हिसार, पानीपत, सोनीपत, नूंह, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, झज्जर, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश हो रही है। बाकि बचे जिलों में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खबर आ रही है कि आज सुबह बारिश से कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में हादसा हो गया यहां घर की छत गिर गई। जिससे नीचे सो रही महिला की दबकर मौत हो गई, जबकि उसका पति मिया राम गंभीर रूप से घायल हो गया।  चंडीगढ़ में भी शनिवार रात को मूसलाधार बारिश हुई। 

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम 

प्रेदश में कल भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सिरसा, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की बारिश (25-50%) हो सकती है। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मध्यम बारिश (50-75%) के आसार हैं। जबकि सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में भारी बारिश (75-100%) की संभावना है। मंगलवार को 1 जुलाई को पूर्वानुमान के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश (25-50%) हो सकती है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में मध्यम बारिश (50-75%) के आसार हैं। जबकि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में भारी बारिश (75-100%) की संभावना है।

तापमान में आई गिरावट 

बीते दिन शनिवार को सूबे में मौसम थोड़ा राहत भरा रहा। बारिश होने मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि गर्मी के लिहाज से सिरसा अब भी सबसे आगे रहा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें