Friday, May 15, 2026
BREAKING
'बाल्टिक रणनीति को नया आकार दे रहे हैं चीन और रूस के संबंध', अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी घरेलू एयरलाइंस के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एटीएफ पर वैट को घटाकर 7 प्रतिशत किया आईआईटी रुड़की ने भारत के लिए तैयार किया हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु डेटासेट, आपदा तैयारी और जलवायु जोखिम आकलन में मिलेगी मदद भारत को शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2037 तक 80 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता : रिपोर्ट मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धराशाई; दाम 11,700 रुपए तक कम हुए आखिरी सवाल: साहसी सिनेमा की दमदार मिसाल, बेधड़क सवालों से झकझोरती फिल्म मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को क्यों नहीं मिलता काम, रुबीना दिलैक ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई तीन साल की उम्र से ठुमकने लगी थीं 'धक धक गर्ल', बतौर कथक नृत्यांगना नौवें साल में मिला था स्कॉलरशिप सैमसन को भारत का अगला टी20 कप्तान बनते देखना चाहते हैं रवि शास्त्री, गिनाई विकेटकीपर-बल्लेबाज की खूबियां इटैलियन ओपन: इगा स्वियातेक को हराकर एलिना स्वितोलिना ने बनाई फाइनल में जगह

हिमाचल

हिमाचल में भारी वर्षा और तेज हवाओं के साथ मानसून की एंट्री, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

24 जून, 2025 01:57 PM

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का आगमन हो गया है जिसके चलते राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। इस क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने से शिमला, पठानकोट और आसपास के इलाकों में इसका असर देखा गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 48 घंटों में मानसून के पूरी तरह से आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटों में नादौन (63.5 मिमी), कांगड़ा (55.5 मिमी) और पांवटा साहिब (49.0 मिमी) में भारी बारिश दर्ज की गई जबकि कुकुम सेरी में 46 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की सूचना है। इस दौरान हालांकि ओलावृष्टि नहीं हुई लेकिन अगले दो दिनों में अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक ऊना क्षेत्र में सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हमीरपुर और बिलासपुर में क्रमशः 35.2 डिग्री सेल्सियस और 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके विपरीत कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ी शहरों में शिमला में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मनाली में यह क्रमश 21.1 डिग्री सेल्सियस और 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कल्पा और केलांग जैसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडक रही जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि बारिश प्रभावित क्षेत्रों में अधिकतम तापमान औसत के करीब या थोड़ा कम रहा। इस बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ( माकपा) मंडी जिला सचिव भूपिंदर सिंह ने कहा कि मंडी के पचडू के पास गुसाई खड्ड में जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है जिससे एक स्थानीय मंदिर का एक हिस्सा डूब गया है। उन्होंने प्रशासन से निचले इलाकों में और अधिक नुकसान या दुर्घटना रोकने के लिए प्राथमिकता के आधार पर स्थिति का मूल्यांकन करने का आग्रह किया।

इस बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिससे जलभराव, अचानक बाढ़ और संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की आशंका है। स्थानीय निवासियों और यात्रियों को सतर्कता बरतने और आधिकारिक चैनलों के माध्यम से स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गयी है ।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल