Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

हिमाचल में बारिश का कहर! पंडोह डैम के पांचों गेट खाेले, ब्यास नदी उफान पर

29 जून, 2025 05:48 PM

मंडी : हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बीती रात से मूसलाधार बारिश जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे सड़कों का संपर्क टूट गया है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं, बारिश के चलते प्रदेश की अधिकतर नदियों और नालों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है।

मंडी जिले में स्थित पंडोह डैम पूरी तरह से भर चुका है, जिससे जलस्तर नियंत्रित करने के लिए इसके सभी पांचाें गेट खोल दिए गए हैं। इस समय डैम से 44 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। इस पानी के बहाव से ब्यास नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए मंडी जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से लोगों को लाऊडस्पीकर के माध्यम से सचेत किया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। ब्यास नदी का यह उफनता हुआ पानी अब संधोल, सुजानपुर, नादौन और देहरा होते हुए पोंग डैम की ओर बढ़ रहा है, जहां इसका जलस्तर और अधिक बढ़ सकता है। इसके बाद यह पानी पंजाब के तलवाड़ा क्षेत्र में प्रवेश करेगा, जिससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा पैदा हाे सकता है।

इधर, मंडी की ज्यूणी खड्ड ने भी राैद्र रूप धारण कर लिया है। यह खड्ड पंडोह डैम से लगभग 10 किलोमीटर दूर ब्यास नदी में मिलती है। अगर बारिश इसी तरह जारी रही, तो जलस्तर और भी ज्यादा बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने को कहा है। आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल