Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

सरकार ने महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की योजना का मार्ग किया प्रशस्त: विमला सिंवर

17 जुलाई, 2025 04:58 PM

सिरसा।(सतीश बंसल)। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं व व्यापार में रूचि रखने वाले लोगों के लिए हर वर्ष विदेशी भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसका लाभ बखूबी मिल रहा है। इसी कड़ी में हाल ही में सीएम हरियाणा नायब सैनी द्वारा सहकारिता विभाग, सहकारिता महिला समिति व किसानों के लिए तंजानिया का भ्रमण करने के लिए दल भेजा गया। एडवाईजर पवन चौधरी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल तंजानिया में पहुंचा और वहां के व्यापारिक सिस्टम को समझा व परखा। इस भ्रमण दल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित हरियाणा की प्रथम महिला नमो ड्रोन दीदी विमला सिंवर भी शामिल रहीं। विमला सिंवर ने वहां के अनुभव सांझा करते हुए बताया कि हमारे देश व प्रदेश के मुकाबले में तंजानिया में गरीबी बहुत है। वहां जो भी फसलें होती है, वो पूर्णतया ओग्रेनिक है, उनमें किसी प्रकार का पेस्टीसाइड नहीं इस्तेमाल किया जाता। सिंवर ने बताया कि हरियाणा के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने तंजानिया में कारोबार शुरू किया था, जोकि अब करोड़ों रुपए की कंपनी के मालिक हैं और बड़े स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारे यहां कंपीटिशन के चक्कर में मिलावटी चीजें धड़ल्ले से बिकती हैं, लेकिन वहां सरकार द्वारा निर्मित प्रोडेक्ट मिलते हैंए जिनमें मिलावट की कोई गुंजाइश नहीं होती। इतना ही नहीं, वहां की प्रमुख फसलें काजू, कॉफी जिनकी सरकार द्वारा बनाए गए बोर्ड के मुताबिक ही खरीद होती है और किसानों को वहां के मुताबिक दाम मिलते हैं। जो काजू वहां 100 से 120 रुपए किलो है, वही काजू हमारे यहां 800 से 900 रुपए किलो है। सिंवर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कुछ राशि खर्च कर वहां के व्यापारिक सिस्टम के मुताबिक व्यापार शुरू करता है, तो वह बड़े स्तर पर आय अर्जित कर सकता है। इस व्यापारिक भ्रमण से सरकार ने सीधी उड़ान और जैविक उत्पादों का मार्ग व सहकारिता क्षेत्र में तेजी लाने के लिए महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की योजना का मार्ग प्रशस्त किया है, जोकि प्रशंसनीय है। उन्होंने बताया कि तंजानिया के शाबा-शाबा निवेश कार्यक्रम के तहत आयोजित टन ट्रेड कार्यक्रम में हरियाणा सरकार की उपलब्धियों की प्रभावशाली प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापार एवं सहयोग के नए द्वार खुल गए हैं। सिंवर ने बताया कि हरियाणा के विदेश सहकारिता विभाग के सलाहकार पवन चौधरी के नेतृत्व में हरियाणा से प्रतिनिधिमंडल रवाना हुआ, जिसमें उनके साथ आईएएस डा. शालीन, सीएम के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी आईएएस आमना तस्नीम, फॉरेन कोऑपरेशन डिपार्टमेंट डायरेक्टर आईएएस एमडी जे. गणेशन, एचएसईडीसी के निदेशक डा. संजय गर्ग, किसान युवा क्लब राकेश बैनीवाल, नवीन वत्स, नीरज शर्मा जो तंजानिया में अपना बिजनैस कर हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे खुद महिला सहकारिता समिति द सिरसा साक्षी फ्रूट एंड वेजिटेबल को-ऑपरेटिव मार्किटिंग महिला सोसाइटी चला रही हैं। उन्होंने महिलाओं व व्यापार में रूचि रखने वाले लोगों से आह्वान किया कि जो युवा विदेशों में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, वे तंजानिया में जाकर बजाय नौकरी के कुछ ही धनराशि लगाकर बड़े स्तर पर अपने व्यापार को पंख लगाकर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता