Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

विश्व मंच पर हरियाणा पुलिस की धाकः वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन, जीते कुल 18 पदक - 6 स्वर्ण, 9 रजत, 3 कांस्य

17 जुलाई, 2025 04:37 PM

चंडीगढ़: विश्व पुलिस एवं फायर खेल-2025 में हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और विभाग का नाम रोशन किया है। 27 जून से 6 जुलाई 2025 तक अमेरिका के बर्मिंघम, अलबामा में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, तैराकी और ट्रैक एंड फील्ड जैसी स्पर्धाओं में भाग लेते हुए इन खिलाड़ियों ने कुल 6 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक अर्जित किए।

पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने खिलाड़ियों को दी बधाई, बढ़ाया मनोबल

हरियाणा की पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने इन खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस के जवानों ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे न केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी को बख़ूबी निभाते हैं, बल्कि खेलों में भी अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से विश्व स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विभागीय खेल संस्कृति को और सशक्त बनाएगी तथा अन्य कर्मियों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन दिया जाए ताकि वे आगामी आयोजनों में और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

विभिन्न स्पर्धाओं में हरियाणा पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन

विश्व खेलों में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए डीएसपी प्रदीप कुमार ने कुश्ती में रजत और कांस्य पदक हासिल किए। सीआईडी से इंस्पेक्टर अनीश ने रिस्ट रेसलिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर सभी को गर्वित किया। सीएसओ मधुबन में तैनात इंस्पेक्टर निर्मला ने कुश्ती तथा डबवाली युनिट से इंस्पेक्टर नवीन मोर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त, सीएसओ मधुबन मे तैनात एएसआई निर्मला तथा एएसआई संतोष ने भी कुश्ती और रिस्ट रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इसी प्रकार, कैथल से इंस्पेक्टर सुरेंदर ने रिस्ट रेसलिंग में रजत पदक प्राप्त किया। पांचवीं बटालियन एचएपी से हेड कॉन्स्टेबल संजीत ने बॉक्सिंग स्वर्ण जबकि 5वीं बटालियन एचएपी से एसआई जगबीर ने आर्म रेसलिंग तथा चैथी बटालियन एचएपी एएसआई दलजीत ने रिस्ट रेसलिंग में कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार, गुरुग्राम से एसआई राजबीर ने पावरलिफ्टिंग में रजत (बेंच प्रेस) और कांस्य (पुश पुल) पदक जीते। हरियाणा पुलिस अकादमी से महिला हैड कांस्टेबल सुदेश ने बॉक्सिंग में रजत और सीएसओ मधुबन से कांस्टेबल रितु ने तैराकी में रजत पदक हासिल किया।
हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी  दीपक गहलावत ने अमेरिका में आयोजित वल्र्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 की पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। हालांकि वे इन दिनों प्रतिनियुक्ति पर केन्द्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी प्रकार सीआईएसएफ युनिट से प्रतिनियुक्ति पर एचएपी मधुबन में तैनात इंस्पेक्टर सत्यवान ने रेसलिंग में रजत पदक प्राप्त किया है।  

वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2023 में भी रहा हरियाणा का दबदबा

साल 2023 और 2025 के वल्र्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तुलना करने पर यह स्पष्ट होता है कि हरियाणा पुलिस लगातार अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर उत्कृष्टता की नई मिसालें कायम कर रही है। वर्ष 2023 में कनाडा के विन्निपेग में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस ने कुल 14 पदक हासिल किए थे, जबकि वर्ष 2025 में अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 18 पदक जीतकर पदक संख्या में वृद्धि दर्ज की। यह हरियाणा पुलिस की खेल संस्कृति, खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत और विभाग द्वारा प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण व प्रोत्साहन का परिणाम है, जो राज्य को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर लगातार मजबूत बना रहा है।
हरियाणा पुलिस का बढ़ता सम्मान

 कपूर ने कहा कि यह हरियाणा पुलिस की कर्मठता, अनुशासन और प्रतिभा का प्रमाण है कि विभाग से जुड़े खिलाड़ी अब वैश्विक मंच पर भी शीर्ष स्थान प्राप्त कर रहे हैं। विभाग को गर्व है कि उसके अधिकारी और जवान हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता