Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

सेहत

वजन घटाने के लिए सुबह उठते ही करें ये 5 काम, बॉडी भी होगी Detox

25 मार्च, 2025 07:03 PM

आजकल अधिकांश लोग मोटापे से परेशान हैं, जो ना सिर्फ सेहत पर असर डालता है, बल्कि कई अन्य समस्याएं भी उत्पन्न करता है। हालांकि, सुबह उठकर अपनाई गई कुछ अच्छी आदतें आपको फिट और हेल्दी बना सकती हैं। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह के समय इन 5 हेल्दी हैबिट्स को फॉलो कर सकते हैं....

1. जल्दी उठना: सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। सूरज निकलने से पहले उठने से शरीर का बायोलॉजिकल क्लॉक सही रहता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इसके साथ ही 6-8 घंटे की अच्छी नींद भी जरूरी है। इससे आपका शरीर ताजगी महसूस करेगा और दिन की शुरुआत स्वस्थ तरीके से हो सकेगी।

2. गुनगुना पानी या डिटॉक्स ड्रिंक पियें: सुबह उठने के बाद गुनगुना पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। आप इसमें नींबू और शहद डालकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा, एप्पल साइडर विनेगर या जीरा पानी भी पी सकते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

3. एक्सरसाइज या योग को अपनी आदत बनाएं: सुबह का समय व्यायाम करने के लिए सबसे अच्छा होता है। आप कार्डियो वर्कआउट जैसे रनिंग, साइकलिंग, जंपिंग जैक आदि कर सकते हैं। इसके अलावा, योग और प्राणायाम भी वजन घटाने में मददगार होते हैं। कपालभाति, भस्त्रिका और सूर्य नमस्कार जैसे आसन मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायक होते हैं।

4. सूरज की धूप लें: आजकल लोग ज्यादातर समय ऑफिस में रहते हैं, जिससे शरीर में विटामिन D की कमी हो जाती है। सुबह के समय कुछ देर धूप में बैठने से विटामिन D मिलता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। धूप लेने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है।

5. हेल्दी ब्रेकफास्ट लें: व्यायाम के बाद हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट लेना ना भूलें। इससे आपको पूरे दिन ऊर्जा मिलती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। आप इसमें दलिया, अंडा, स्प्राउट्स, ड्राई फ्रूट्स और अन्य हेल्दी विकल्प शामिल कर सकते हैं। इन पांच आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आप स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। यह न केवल आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद करेगा, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएगा।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर