Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार Traffic Alert: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात ठप्प, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

सेहत

माइग्रेन को जड़ से खत्म करना तो पी लें ये आयुर्वेदिक टी, बिना Side Effect के मिलेगा आराम

30 मार्च, 2025 06:42 PM

माइग्रेन एक ऐसा सिरदर्द है जो आधे सिर को बुरी तरह से जकड़ लेता है। यह आम सिरदर्द से अलग होता है और इसमें सिरदर्द के अलावा कई अन्य परेशानियां भी होती हैं। जैसे कि मतली, उल्टी, तेज़ रोशनी से परेशानी और तेज या धीमी आवाज़ों से भी दिक्कत। कई बार ऐसा होता है कि बिना दवाई खाए इस दर्द से राहत नहीं मिलती है। यह दर्द कुछ मिनटों से लेकर दिनों तक हो सकता है लेकिन माइग्रेन के दर्द में दवाइयों का ज्यादा सेवन सेहत को कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी दे सकता है इसलिए, यदि आप बिना दवाइयों के माइग्रेन के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो आयुर्वेदिक उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इन आयुर्वेदिक उपायों का शरीर पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं मिलता। इनमें से एक प्रभावी उपाय है नीम और आंवला की चाय। इस लेख में हम जानेंगे कि कैसे यह चाय माइग्रेन के दर्द को कम करने में मदद कर सकती है और इसे बनाने का तरीका क्या है।

माइग्रेन में नीम और आंवला की चाय कैसे फायदेमंद है?
नीम के फायदे
नीम में एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन को कम करने वाले) गुण होते हैं, जो सिरदर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, नीम शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है, जिससे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और माइग्रेन के दर्द में राहत मिलती है।

आंवला के फायदे
आंवला में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो दिमाग को शांत करने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। यह न केवल सिरदर्द को कम करता है, बल्कि पूरे शरीर को ताजगी भी प्रदान करता है।

नीम और आंवला की चाय बनाने की विधि
सामग्री
2-3 नीम की पत्तियां
1 कद्दूकस किया हुआ आंवला
1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1 चुटकी हल्दी
1 गिलास पानी

विधि: यदि आप माइग्रेन के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो आप यह चाय अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं सबसे पहले एक पैन में 1 गिलास पानी डालकर उसे उबालने के लिए रखें। जब पानी उबालने लगे, तब इसमें नीम की पत्तियां, कद्दूकस किया हुआ आंवला, अदरक और हल्दी डालें। अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर 10 मिनट तक उबलने दें। इससे सभी तत्व पानी में अच्छे से घुल जाएंगे और चाय का स्वाद भी बढ़ जाएगा। 10 मिनट बाद चाय को छान लें और हल्का गर्म होने पर इसे सिप-सिप करके पिएं।

इस चाय के सेवन के फायदे
सिरदर्द में राहत: नीम और आंवला के गुण सिरदर्द को कम करने में मदद करते हैं, जिससे माइग्रेन के दर्द में राहत मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट: आंवला में मौजूद विटामिन C से शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता में सुधार होता है, जिससे शरीर को ताजगी मिलती है।
सामान्य स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद: यह चाय डिटॉक्सिफाइंग होती है, जिससे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और आपके समग्र स्वास्थ्य को फायदा होता है।
पाचन में सहायता: अदरक और हल्दी पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं, जिससे पेट की समस्याएं भी कम होती हैं।

डिस्कलेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी देने के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर