Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

Israel-Iran Attack: मलबा बनी इमारतें, हर तरफ धुआं, इजरायल ने एक रात में ईरान में मचा दी तगड़ी तबाही

14 जून, 2025 12:20 PM

पश्चिम एशिया में तनाव की लपटें अब और तेज हो गई हैं। इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ के तहत ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। इस सुनियोजित और घातक सैन्य कार्रवाई में इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे पूरे क्षेत्र में भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। ईरान ने खुद भी पुष्टि की है कि नतांज साइट को जबरदस्त नुकसान हुआ है। नंताज साइट के आसपास बनी इमारतें भी तहस-नहस हो गई हैं। इलाके में खड़ी गाडिय़ां भी डैमेज हुई हैं। सडक़ों पर मलबा और गाडिय़ों के टूटे कांच नजर आ रहे हैं।

चेक रिपब्लिक नेतन्याहू के समर्थन में कहा, ठीक किया

चेक रिपब्लिक ने इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों को जायज ठहराया है। विदेश मंत्री ने कहा कि यह हमला ईरान की परमाणु महत्त्वाकांक्षाओं और इजरायल को समाप्त करने की सोच रखने वाले संगठनों को दिए जा रहे समर्थन का जवाब है। चेक विदेश मंत्रालय ने इसे वाजिब प्रतिक्रिया करार देते हुए कहा कि इजरायल को अपने अस्तित्व की रक्षा करने का पूरा हक है।

हमास बोला, कार्रवाई खतरनाक उकसावा

हमास ने ईरान पर इजरायल के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की। उसने चेतावनी दी कि यह कार्रवाई एक खतरनाक उकसावा है, जो पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर सकती है। हमास ने कहा कि ईरान फिलिस्तीन और उसके प्रतिरोध आंदोलन का समर्थन करने की कीमत चुका रहा है। संगठन ने इस हमले को पश्चिम एशिया की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया और कहा कि यह इजराइल की आक्रामक नीति का विस्तार है, जिससे पूरे इलाके में तनाव और टकराव की आशंका बढ़ गई है।

ईरान ने मस्जिद पर फहराया लाल झंडा

इजरायली हमले के बाद ईरान की मस्जिद पर लाल झंडा फहरा दिया गया है। पारंपरिक रूप से इसे इंतकाम यानी बदले का प्रतीक माना जाता है। यह झंडा ईरान की धार्मिक और राजनीतिक व्यवस्था से एक बड़ा संदेश है कि जवाबी कार्रवाई अब तय मानी जा रही है। मस्जिदों पर लाल झंडा फहराना संकेत है कि ईरान अब युद्ध के मोड में है और जल्द इजरायल को करारा जवाब दे सकता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित