Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

दुनिया

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

11 मई, 2026 11:49 AM

तेहरान : ईरान ने ताजा हालात को लेकर बातचीत करने के लिए अमेरिका को अपना नया ड्राफ्ट भेज दिया है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस नए ड्राफ्ट में ईरान ने सभी मोर्चों पर लड़ाई तुरंत खत्म करने, ईरान के खिलाफ और हमला न करने की गारंटी देने और अमेरिका के प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने का प्रस्ताव दिया है।

तस्नीम ने एक विशेषज्ञ सूत्र के हवाले से कहा, "प्रस्ताव में जंग को तुरंत खत्म करने की जरुरत, ईरान के खिलाफ हमला दोबारा न होने की गारंटी देने और राजनीतिक समझौते के अंदर कुछ और मुद्दों पर जोर दिया गया है।"

ईरानी मीडिया के अनुसार, इस प्रस्ताव में ईरानी तेल की बिक्री को लेकर अमेरिका के प्रतिबंध हटाने के लिए 30 दिन का समय और शुरुआती समझौते के बाद ईरान की फ्रीज की गई संपत्ति को रिलीज करने की भी मांग की गई है।

हालांकि, ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स में अब तक काउंटर-प्रपोजल पर देश के परमाणु कार्यक्रम के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। रविवार को बातचीत आगे बढ़ने के बावजूद, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने विरोध वाला लहजा अपनाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हम दुश्मन के सामने कभी सिर नहीं झुकाएंगे और अगर बातचीत या मोलभाव की बात उठती है, तो इसका मतलब आत्मसमर्पण या पीछे हटना नहीं है। हमारा मकसद ईरान के अधिकारों को बनाए रखना और पक्की ताकत के साथ देश के हितों की रक्षा करना है।"

बता दें, अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को तेहरान और ईरान के दूसरे शहरों पर मिलकर हमले किए। इस हमले में ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारी और आम लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने इस इलाके में इजरायल और अमेरिका के हितों के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमलों से जवाब दिया और होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण सख्त कर दिया।

काफी कोशिशों के बाद ईरान और अमेरिका के बीच 8 अप्रैल को दो हफ्तों के लिए सीजफायर लागू हुआ। इसके बाद 11 और 12 अप्रैल को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिकी डेलिगेशन के बीच बातचीत भी हुई। हालांकि, इस बातचीत का कोई हल नहीं निकल सका। होर्मुज में भी हालात तनावपूर्ण रहे। एक तरफ ईरान ने होर्मुज पर अपना नियंत्रण बढ़ाया और दूसरी तरफ अमेरिका ने स्ट्रेट पर अपनी नाकाबंदी लगा दी।

पिछले कुछ हफ्तों में दोनों पक्षों ने कथित तौर पर पाकिस्तान के जरिए लड़ाई खत्म करने की शर्तों को बताते हुए कई प्रस्तावित प्लान शेयर किए हैं।

रविवार को पहले ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि अमेरिका के नए प्रस्ताव पर ईरान का जवाब पाकिस्तान को भेज दिया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि यह जवाब पूरी तरह से मंजूर नहीं है।

ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पर बिना ज्यादा जानकारी दिए बिना लिखा, "मैंने अभी-अभी ईरान के तथाकथित प्रतिनिधियों' का जवाब पढ़ा है। मुझे यह पसंद नहीं आया, बिल्कुल मंजूर नहीं!"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं