Friday, August 14, 2026
BREAKING
ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज पीएम मोदी का संदेश- ‘एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें’ शिवराज सिंह चौहान और प्रल्हाद जोशी आज पंजाब-हरियाणा दौरे पर, CBDC आधारित DBT की करेंगे शुरुआत अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव 'आवारापन 2' रिव्यू: इमरान हाशमी की शिवम पंडित के किरदार में दमदार वापसी, गुस्से, प्रायश्चित और मुक्ति की तलाश का नया चैप्टर कैनेडियन ओपन: झांग शुआई और कैटरीना सिनियाकोवा ने महिला डबल्स का खिताब जीता कैनेडियन ओपन: इगा स्वियाटेक ने जीता महिला एकल का खिताब, एलेना रायबाकिना 6-2, 6-3 से हारीं लाइल रॉबर्टसन: डेब्यू करते हुए फेंका वनडे क्रिकेट इतिहास का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्पेल

दुनिया

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

14 अगस्त, 2026 11:25 AM

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीधी चेतावनी दी है। गुरुवार को इस्लामाबाद में ‘यादगार-ए-फ़तह’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पानी की एक-एक बूंद देश के लिए 'रेडलाइन' है और यदि भारत ने अपना रुख़ नहीं बदला तो उसे सीधे तौर पर जवाब दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2025 में पहलगाम हमले के बाद भारत ने सख्त जवाबी कदम उठाते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को एकतरफा तौर पर निलंबित करने का ऐलान किया था। इसी फैसले पर टिप्पणी करते हुए शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि पाकिस्तान नए विवादों को रोकने और शांति बनाए रखने का पक्षधर है, लेकिन अपने जल अधिकारों पर कोई समझौता नहीं करेगा।

अपने संबोधन में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कई अंतरराष्ट्रीय और कूटनीतिक विषयों को भी रेखांकित किया
अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता: शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया को संघर्षों से मुक्त देखना चाहता है और इसी सोच के तहत उसने अमेरिका और ईरान के बीच एक ‘ज़िम्मेदार मध्यस्थ’ की भूमिका निभाई है।

ट्रंप का धन्यवाद: उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा करते हुए दावा किया कि ट्रंप ने पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने में अहम भूमिका निभाकर लाखों लोगों की जान बचाई थी।

सऊदी अरब और तुर्की से समझौते: उन्होंने मध्य पूर्व में शांति के प्रयासों के लिए सेना प्रमुख (फ़ील्ड मार्शल) असीम मुनीर और सऊदी अरब व तुर्की के साथ समझौतों के लिए विदेश मंत्री इसहाक़ डार के प्रयासों की सराहना की।

अफ़गानिस्तान के साथ जारी तनाव पर बोलते हुए शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी देश में शांति और स्थिरता चाहता है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अफ़ग़ान सरज़मीं का इस्तेमाल पाकिस्तान के ख़िलाफ़ आतंकवाद या किसी भी हमलावर गतिविधि के लिए होना किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं

लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं

न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे

न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे

तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की है इच्छा, लेक‍िन कानून इजाजत नहीं देता: ट्रंप

तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की है इच्छा, लेक‍िन कानून इजाजत नहीं देता: ट्रंप

रूसी विमानों का यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हमला, ड्रोन केंद्र भी किया तबाह

रूसी विमानों का यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हमला, ड्रोन केंद्र भी किया तबाह

अमेरिका ने एच-1बी और एल-1 वीजा के विस्तार के लिए नए नियम किए जारी

अमेरिका ने एच-1बी और एल-1 वीजा के विस्तार के लिए नए नियम किए जारी