Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

राष्ट्रीय

इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

16 अगस्त, 2026 02:50 PM

भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर इजराइल के राष्ट्रपति आइजक हर्जोग ने को भारत और उसके नागरिकों स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और दोनों देशों के बीच ‘‘घनिष्ठ मित्रता’’ को और मजबूत करने का आह्वान किया।

हर्जोग ने एक्स पर कहा

हर्जोग ने शनिवार को सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इजराइल की ओर से, मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की ‘अद्भुत जनता’ को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर करे कि इजराइल तथा भारत के बीच यह घनिष्ठ मित्रता लगातार और मजबूत होती रहे।’’

नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच नवाचार और मित्रता की ‘असीम’ है, लेकिन “सबसे बेहतरीन समय अभी आना बाकी है” नेतन्याहू ने शनिवार शाम को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत और मेरे प्यारे दोस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई।’’

हमारा नवाचार और हमारी दोस्ती असीम है

इजराइल के प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया, “भारत और इजराइल को सिर्फ एक साल के अंतराल में आजादी मिली थी। हम दो ऐसी प्राचीन सभ्यताएं हैं जो अपने लोगों के बेहतर भविष्य और खुशहाली के लिए मिलकर आगे बढ़ रहे हैं,” उन्होंने आगे कहा, “हमारा नवाचार और हमारी दोस्ती असीम है। सबसे बेहतरीन दौर तो अभी आना बाकी है!”

इजरायल के प्रसिद्ध ‘कॉर्ड्स ब्रिज’ को भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया

पूरे इजराइल से 400 से अधिक भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए तेल अवीव जिले के इस उत्तरी तटीय शहर में एकत्र हुए। वहीं, इजरायल के प्रसिद्ध ‘कॉर्ड्स ब्रिज’ को भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया। केसरिया, सफेद और हरे रंगों की यह शानदार रोशनी भारत और इजरायल के बीच गहरी और बढ़ती दोस्ती का एक मजबूत प्रतीक थी।

इजरायल में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी तस्वीरें शेयर कीं और इसे दोनों देशों के बीच अटूट रिश्ते की झलक बताया। दूतावास ने कहा, “भारत-इजरायल की दोस्ती जगमगा रही है। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यरूशलेम का प्रसिद्ध ‘कॉर्ड्स ब्रिज’ भारतीय तिरंगे के रंगों से जगमगा उठा।”

भारतीय दूतावास ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए

इजरायल में भारतीय दूतावास ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें भारतीय यहूदी समुदाय के लोग, प्रवासी भारतीय और भारत के दोस्त शामिल हुए। दूतावास ने बताया कि 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ‘बड़े उत्साह और जोश’ के साथ मनाया गया। इस मौके पर पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ भी गाया गया, क्योंकि इसकी रचना के 150 साल पूरे हो गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद

पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा

पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा

अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड

अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी

सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल