Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

राष्ट्रीय

सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी

16 अगस्त, 2026 02:53 PM

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी तरह का पहला अभियान ‘सूर्यपथ तिरंगा’ शनिवार को आयोजित किया गया जिसमें पूर्व से पश्चिम तक 50 से अधिक भारतीय दूतावासों ने हिस्सा लिया। इसके तहत तिरंगे की तस्वीरों को अलग-अलग टाइम जोन में “डिजिटल रूप से प्रसारित” किया गया।

इस अनूठी वैश्विक यात्रा की शुरुआत फिजी की राजधानी सुवा स्थित भारतीय उच्चायोग से हुई

अधिकारियों ने बताया कि इस अनूठी वैश्विक यात्रा की शुरुआत फिजी की राजधानी सुवा स्थित भारतीय उच्चायोग से हुई और अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर इसका समापन हुआ। इस अभियान में विभिन्न देशों और महाद्वीपों के 54 भारतीय दूतावास और केंद्र जुड़े। इस तरह सूर्य की गति को दुनिया भर में तिरंगे की प्रतीकात्मक यात्रा से जोड़ा गया।

19 घंटे से अधिक समय तक लगातार ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए

अधिकारियों ने बताया कि ‘सूर्यपथ तिरंगा’ के तहत 19 घंटे से अधिक समय तक लगातार ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम ने प्रशांत क्षेत्र, एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका को एक सूत्र से जोड़ दिया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुरू की गई थी यह विशेष पहल

वहीं, संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुरू की गई इस विशेष पहल ने दुनिया भर में भारत के राष्ट्रीय ध्वज और स्वतंत्रता दिवस की भावना को पहुंचाया। यह यात्रा भारतीय समयानुसार देर रात 1.30 बजे फिजी से शुरू होकर रात 8.30 बजे सैन फ्रांसिस्को पहुंची और सूर्य के उगने की दिशा का अनुसरण करती रही।

अभियान की शुरुआत सुवा से हुई

अभियान की शुरुआत सुवा से हुई। इसके बाद यह न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, वियतनाम, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, म्यांमा, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और मालदीव से होते हुए यह आगे बढ़ा। इसके बाद तिरंगे की यह प्रतीकात्मक यात्रा मध्य और पश्चिम एशिया के देशों से होकर गुजरी जिनमें उज्बेकिस्तान, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत और सऊदी अरब शामिल हैं। इसके बाद अभियान अफ्रीका और यूरोप तक पहुंचा।

अधिकारियों ने कहा कि हर दूतावास में तिरंगा फहराया जाना इस वैश्विक उत्सव की एक नई कड़ी बना। इन सभी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन भी किया गया।

सूरज की पहली किरणों के साथ, भारतीय झंडा फहराया गया

फिजी में भारत के उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सूरज की पहली किरणों के साथ, फिजी के सुवा में सबसे पहले भारतीय झंडा फहराया गया। इसके साथ ही ग्लोबल तिरंगा रिले ‘सूर्य पथ तिरंगा’ की शुरुआत हुई – यह एक प्रतीकात्मक यात्रा है जो भारत के स्वतंत्रता दिवस की भावना को पूरी दुनिया तक पहुंचाती है।”

फिजी में भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे (स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजे) हुई, जहां उच्चायुक्त सुनीत मेहता ने सुवा स्थित ‘इंडिया हाउस’ में तिरंगा फहराया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद

पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा

पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा

अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड

अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल