Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

15 अगस्त, 2026 08:25 PM

हांसी : हरियाणा के हांसी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हांसी में सीएम नायब सैनी का ध्वजारोहण प्रोग्राम रोकने जा रहे किसानों और पुलिस के बीच टकराव हो गया था। इस मामले में अब हांसी के एसपी विनोद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।


एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने हत्या प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर कई वाहनों को भी काबू किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कई संगठनों के नेताओं सहित करीब 200 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।


बता दें कि लाठीचार्ज में कई किसानों के सिर फूट गए थे। इसके बाद किसानों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया था। पत्थर लगने से हांसी SP विनोद कुमार और एक DSP घायल हो ग थे। एसपी ने हाथ पर रूमाल बांधकर खून रोका। इसके बाद पुलिस की तरफ से भी पत्थरबाजी की गई। हंगामे में कई किसान घायल हो गए, एक का सिर फूट गया था। विरोध करने आई महिलाएं दुकानों में छिप गईं।


सिसाय पुल पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ दिया। सुबह प्रदर्शनकारी सीएम के प्रोग्राम राजकीय कॉलेज के गेट के पास पहुंच गए थे उसके बाद एसपी ने खुद मोर्चा सभला और कुछ को हिरासत में लिया उसके बाद प्रदर्शनकारी को गेट के पास से खेदड़ दिया। इधर, हांसी के राजकीय कॉलेज में सीएम सैनी कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। कॉलेज गेट पर भी भारी सुरक्षाबल तैनात रहा। हिसार में 4 अगस्त को डेयरी संचालक जीवन कुंडू की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में पुलिस अभी तक 9 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य आरोपी रमेश पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। रमेश की गिरफ्तारी के लिए ही किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।


वहीं इसी तो लेकर हिसार के पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि-
यह भाजपा सरकार का क्रूर और असंवेदनशील चेहरा है जो आज हांसी में देश की आज़ादी की सालगिरह पर दिखा है। अपने जवान बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे एक पिता की गिरफ्तारी और अन्य प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की जितनी भर्त्सना की जाए कम है। अपनी जायज़ मांगों के लिए प्रदर्शन करने को इस सरकार ने गुनाह बना दिया है।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड