Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

सेहत

तेज गर्मी से बढ़ा डिहाइड्रेशन का खतरा, मरीजों की संख्या में 30 प्रतिशत का इजाफा

14 मई, 2025 04:58 PM

गौतमबुद्ध नगर जिले के सरकारी अस्पतालों में इन दिनों डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि देखी जा रही है। खासकर मजदूर वर्ग और बाहरी काम में लगे लोग इस मौसम में अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

आने वाले एक सप्ताह में तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

तेज धूप और अस्थिर मौसम के चलते आमजन को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी (भारतीय मौसम विभाग) की वेबसाइट पर जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह में तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 14 मई और 15 मई को दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, वहीं 16 मई को गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई थी।

17 मई से 20 मई तक मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा

इसके बाद 17 मई से 20 मई तक मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, लेकिन तापमान में विशेष गिरावट नहीं देखने को मिलेगी। 17 और 18 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री, जबकि न्यूनतम 27-28 डिग्री रहेगा। 19 और 20 मई को हल्की गिरावट के साथ तापमान 38-39 डिग्री तक रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी का स्तर भी बढ़ रहा है, जो गर्मी के असर को और अधिक खतरनाक बना रहा है। 14 मई को ह्यूमिडिटी 58 प्रतिशत रहेगी, जो 20 मई तक बढ़कर 75 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।

गर्मी और नमी का संयुक्त प्रभाव शरीर में डिहाइड्रेशन की गति को बढ़ा देता है

गर्मी और नमी दोनों मिलकर शरीर से पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) को तेजी से बढ़ाते हैं। सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों के अनुसार, डिहाइड्रेशन के मामले सामान्य से काफी ज्यादा सामने आ रहे हैं। अधिकतर मरीज मजदूर वर्ग के हैं, जो खुले में धूप में कार्य करते हैं और पर्याप्त पानी नहीं पी पाते। इनमें से कई मरीज चक्कर आना, कमजोरी, अत्यधिक पसीना आना और उल्टी जैसी समस्याओं के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं।

तापमान और नमी के स्तर को देखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें और सीधे धूप से बचें। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों तक कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन तापमान और नमी के स्तर को देखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है। गर्मी और मौसम के इस बदलते रुख के बीच, आमजन को सावधानी बरतने और समय-समय पर शरीर में पानी की कमी पूरी करने की सलाह दी जा रही है, ताकि डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर समस्या से बचा जा सके।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन