Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

रुपए में गिरावट चिंता की बात नहीं, चीन-जापान की मुद्रा भी गिरी थी, संजीव सान्याल

18 दिसंबर, 2025 06:01 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के सदस्य संजीव सान्याल ने बृहस्पतिवार को कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए में आई बड़ी गिरावट को लेकर उन्हें कोई चिंता नहीं है और इसे आर्थिक परेशानी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उच्च वृद्धि के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्थाओं में अक्सर विनिमय दर में कमजोरी देखी जाती है और ऐसा पहले जापान और चीन के साथ भी देखा जा चुका है।

सान्याल ने कहा कि 1990 के दशक के बाद से रुपए को काफी हद तक बाजार के हिसाब से ही अपना स्तर तय करने दिया गया है। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रुपए में अत्यधिक उतार-चढ़ाव होने की स्थिति में अपने विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल करता है। उन्होंने कहा, “मैं रुपये को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं…। रुपए की मौजूदा कमजोरी को किसी आर्थिक चिंता से अनिवार्य रूप से जोड़ना सही नहीं है। इतिहास बताता है कि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं अक्सर विनिमय दर की कमजोरी के दौर से गुजरती हैं।”

सान्याल ने कहा, “जब जापान की अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से बढ़ रही थी, तब उसकी विनिमय दर को काफी कमजोर रखा गया था। चीन में भी 1990 और 2000 के दशक में ऐसा ही देखा गया था।” रुपया मंगलवार को पहली बार 91 रुपए प्रति डॉलर के स्तर को भी पार करते हुए अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। इस पर सान्याल ने कहा, “रुपए का कमजोर होना अपने आप में नकारात्मक संकेत नहीं है, बशर्ते इससे घरेलू मुद्रास्फीति न बढ़े। यह स्पष्ट है कि फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा।”

आंकड़ों के मुताबिक, इस साल दो अप्रैल को अमेरिका द्वारा व्यापक शुल्क वृद्धि की घोषणा के बाद से भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5.7 प्रतिशत कमजोर हो चुका है, जो दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे खराब प्रदर्शन है। हालांकि, अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर उपजी उम्मीदों से बीच-बीच में रुपया मजबूत भी होता रहा है। भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर सान्याल ने कहा कि भारत यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता को आक्रामक ढंग से आगे बढ़ा रहा है लेकिन इनमें राष्ट्रीय हित सर्वोपरि रहेगा।

उन्होंने कहा, “कुछ मामलों में समझौते के लिए कुछ समझौते करने पड़ेंगे लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि फैसले देश के सर्वोत्तम हित में हों।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका के मामले में भारत ने किसी भी मुद्दे को बढ़ाया नहीं है। उन्होंने कहा, “हमने सावधानी बरती है, लेकिन झुके भी नहीं हैं।” सान्याल ने यह भी कहा कि चीन और भारत ही ऐसे दो देश हैं जो अमेरिकी दबाव के आगे वास्तव में झुके नहीं हैं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे