Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

घाटे में कंपनी, लेकिन रिटर्न 55,000%, RRP Semiconductor पर सेबी की नजर

18 दिसंबर, 2025 06:02 PM

भारत की एक छोटी और लगभग अनसुनी कंपनी ने शेयर बाजार में तहलका मचा दिया है, जिसने निवेशकों से लेकर नियामकों तक को चौंका दिया है। RRP Semiconductor Ltd. बीते 20 महीनों में इसके शेयरों में 55,000% से ज्यादा की बेतहाशा तेजी दर्ज की गई है, जो वैश्विक स्तर पर भी बेहद दुर्लभ मानी जा रही है। इस असाधारण उछाल ने निवेशकों और नियामकों—दोनों को हैरानी में डाल दिया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि कंपनी के ताजा वित्तीय नतीजे घाटे में हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी ने ₹6.82 करोड़ का निगेटिव रेवेन्यू और ₹7.15 करोड़ का शुद्ध घाटा दर्ज किया। खुद कंपनी स्वीकार कर चुकी है कि उसके पास केवल दो फुल-टाइम कर्मचारी हैं और उसने अभी तक सेमीकंडक्टर (चिप) मैन्युफैक्चरिंग शुरू भी नहीं की है।

दरअसल, RRP ने 2024 की शुरुआत में रियल एस्टेट कारोबार छोड़कर खुद को सेमीकंडक्टर सेक्टर से जोड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद सोशल मीडिया चर्चाओं, बेहद कम फ्री-फ्लोट शेयरों और रिटेल निवेशकों की भारी दिलचस्पी ने इस स्टॉक को आसमान पर पहुंचा दिया। हालात ऐसे रहे कि शेयर लगातार 149 बार अपर सर्किट में बंद हुआ।

सेबी की सख्ती
इतनी तेज तेजी के बावजूद कंपनी और एक्सचेंज निवेशकों को लगातार सावधान करते रहे। अब सेबी ने शेयर की कीमतों में आई असामान्य तेजी की जांच शुरू कर दी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सचेंज ने RRP के शेयरों को हफ्ते में केवल एक दिन ट्रेडिंग की अनुमति दी है। 7 नवंबर को ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद से शेयर करीब 6% टूट चुका है।

फ्री-फ्लोट बेहद सीमित
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि कंपनी के लगभग 98% शेयर एक ही व्यक्ति—राजेंद्र चोडणकर—और उनके करीबी सहयोगियों के पास हैं। ये लोग RRP से जुड़ी अन्य कंपनियों—RRP Defense, RRP Electronics और RRP S4E Innovation—से भी जुड़े बताए जाते हैं।

पुराने विवाद भी सामने
सेबी के सितंबर 2024 के रिमाइंडर में बताया गया था कि RRP का संबंध श्री विंध्य पेपर मिल्स के फाउंडर ग्रुप से रहा है, जिसे 2017 में नियमों के उल्लंघन के कारण डीलिस्ट किया गया था और उस पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

अफवाहों से दूरी
कंपनी ने सचिन तेंदुलकर से जुड़ाव और सरकारी जमीन मिलने जैसी अफवाहों को खारिज करते हुए एक सोशल-मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। 3 नवंबर को एक्सचेंज को दी गई सूचना में RRP ने साफ किया कि उसने किसी सरकारी सेमीकंडक्टर प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन नहीं किया है।

AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर को लेकर चल रहे क्रेज के बीच RRP Semiconductor का मामला एक बार फिर इस सवाल को जन्म देता है—क्या हर तेजी असली ग्रोथ की कहानी होती है या कहीं यह सिर्फ बुलबुला तो नहीं?

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे