Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

बाज़ार

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

25 जून, 2026 12:57 PM

करीब दो सत्रों की गिरावट के बाद सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली है। इससे कीमतों में करीब आधा प्रतिशत तक की बढ़त हुई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,41,270 रुपए के मुकाबले 727 रुपए या 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,40,672 रुपए पर खुला।

हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही सोने में खरीदारी देखने को मिली है और सुबह 9:45 पर सोना 240 रुपए या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,41,510 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने 1,40,543 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,41,989 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। हालांकि, चांदी की शुरुआत भी कमजोर हुई थी। चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,13,075 रुपए के मुकाबले 2,767 रुपए या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,10,308 रुपए पर था।

खबर लिखे जाने तक चांदी 989 रुपए या 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,14,064 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,10,043 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,13,075 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। कॉमेक्स पर खबर लिखे जाने तक सोना 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,011.65 प्रति औंस और चांदी 1.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 57.388 डॉलर प्रति औंस पर थी।

बीते कुछ महीनों में सोने और चांदी में बड़ी बिकवाली देखी गई है। डॉलर में सोना बीते छह महीने में 11.39 प्रतिशत फिसला है। वहीं, बीते तीन महीनों में इसमें 12.19 प्रतिशत और बीते एक महीने में इसमें 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

चांदी का भी प्रदर्शन करीब ऐसा ही रहा है। चांदी में बीते छह महीने में 25.75 प्रतिशत, बीते तीन महीने में 20.82 प्रतिशत और बीते एक महीने में 24 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। साथ ही, बीते एक हफ्ते में चांदी का दाम 13 प्रतिशत से अधिक घट गया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट