Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बावजूद सेंसेक्स मजबूत, SIP और घरेलू निवेशकों ने संभाला बाजार

15 दिसंबर, 2025 04:36 PM

भारतीय शेयर बाजार की दिशा तय करने में विदेशी निवेशकों (Foreign Investors) की भूमिका हमेशा अहम रही है लेकिन साल 2025 में तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है। इस साल विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) रिकॉर्ड स्तर पर बिकवाली कर रहे हैं, इसके बावजूद सेंसेक्स और अन्य प्रमुख सूचकांक मजबूती से टिके हुए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में अब तक FIIs हर ट्रेडिंग घंटे में औसतन करीब ₹152 करोड़ के शेयर बेच चुके हैं। इसके बावजूद बाजार पर इसका बड़ा असर नहीं दिखा है। इसकी सबसे बड़ी वजह घरेलू निवेशकों की मजबूत भागीदारी मानी जा रही है।

छोटे निवेशकों ने थामा बाजार का मोर्चा
इस साल FIIs की भारी बिकवाली के सामने घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) ढाल बनकर खड़े रहे हैं। SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए म्यूचुअल फंड में लगातार आ रहा पैसा बाजार को स्थिर बनाए हुए है यानी छोटे और रिटेल निवेशकों ने बाजार को मजबूती से थाम लिया है।

कितनी बड़ी रही FIIs की बिकवाली?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में अब तक FIIs ने सेकेंडरी मार्केट में ₹2.23 लाख करोड़ से ज्यादा के शेयर बेच दिए हैं। इसे अगर ट्रेडिंग दिनों के हिसाब से देखें, तो हर दिन औसतन करीब ₹900 करोड़ की बिकवाली हुई है यानी बाजार खुलने के हर घंटे में लगभग ₹152 करोड़ के शेयर बेचे गए।

दिसंबर में भी यही ट्रेंड जारी है। महीने के अब तक के सभी कारोबारी दिनों में FIIs शुद्ध रूप से बिकवाल रहे हैं और उन्होंने करीब ₹15,959 करोड़ के शेयर बेचे हैं। इसके उलट DIIs ने इसी अवधि में लगभग ₹39,965 करोड़ रुपए की खरीदारी कर बाजार को संभाले रखा है।

SIP ने बदला खेल
FIIs की बिकवाली के बावजूद बाजार की मजबूती के पीछे सबसे अहम कारण रिटेल निवेशकों का म्यूचुअल फंड में भरोसा है, खासकर SIP के जरिए। Geojit Investments के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के अनुसार, बीते तीन महीनों से SIP के जरिए हर महीने ₹29,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश आ रहा है।

उनका कहना है कि लगातार घरेलू निवेश आने से FIIs के लिए लंबे समय तक बिकवाली जारी रखना मुश्किल हो जाता है। जब अर्थव्यवस्था मजबूत हो और कंपनियों के मुनाफे में सुधार की उम्मीद हो, तो भारी शॉर्ट पोजीशन बनाए रखना टिकाऊ रणनीति नहीं होती। उनके मुताबिक, DIIs की यह क्षमता भारतीय इक्विटी बाजार की बढ़ती परिपक्वता को दर्शाती है।

पूरी तरह भारत से नहीं निकले विदेशी निवेशक
हालांकि, FIIs भारत को लेकर पूरी तरह नकारात्मक नहीं हैं। जहां उन्होंने सेकेंडरी मार्केट में जमकर बिकवाली की है, वहीं 2025 में अब तक प्राइमरी मार्केट में करीब ₹67,000 करोड़ रुपए का निवेश भी किया है। इसमें IPO और अन्य फंड जुटाने वाले इश्यू शामिल हैं।

यह दिखाता है कि विदेशी निवेशक भारत की लंबी अवधि की ग्रोथ स्टोरी पर अब भी भरोसा कर रहे हैं। रुपये में गिरावट, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देरी और AI आधारित ट्रेडिंग को लेकर वैश्विक अनिश्चितता जैसे कारण फिलहाल उनकी धारणा पर असर डाल रहे हैं। हालांकि, इन्हें बाजार के जानकार अल्पकालिक चुनौतियां मानते हैं, न कि दीर्घकालिक जोखिम।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे