Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

'मोदी तेरी कब्र खुदेगी', कांग्रेस की रैली में आपत्तिजनक नारों से गरमाई राजनीति, BJP ने कहा सोनिया-राहुल देश से माफ़ी मांगे

15 दिसंबर, 2025 05:52 PM

कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ लगे आपत्तिजनक नारों को लेकर राजनीति गरमा गई है। 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस की महारैली से ठीक पहले कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के नारे लगाए गए थे। इस पर बीजेपी ने नाराजगी जताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है और संसद में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है।

किरेन रिजिजू ने लोकसभा में किया कड़ा ऐतराज
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि यह किस तरह की मानसिकता है जो विरोधियों को जान से मारने की सार्वजनिक घोषणा करती है? उन्होंने इन नारों को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को संसद के फ्लोर पर आकर देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। रिजिजू ने ज़ोर देते हुए कहा, "सिर्फ निंदा करना काफी नहीं है। अगर कांग्रेस पार्टी देश को कोई सम्मान देना चाहती है और उनमें थोड़ी भी इंसानियत बची है, तो उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए। तभी हम मानेंगे कि उन्होंने और कांग्रेस पार्टी ने अपनी गलती मानी।"

नड्डा ने कहा- यह कांग्रेस की झुंझलाहट
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस नारे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मृत्यु की कामना करना बेहद निंदनीय है और यह कांग्रेस की गहरी 'झुंझलाहट' को दर्शाता है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने सोनिया गांधी से इस मामले पर देश से माफ़ी मांगने की मांग की।

कांग्रेस ने आरोपों को किया खारिज
वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन आरोपों को ख़ारिज करते हुए रैली की सफलता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यह लंबे समय बाद हुई सबसे बड़ी रैली थी, जिसे शानदार प्रतिक्रिया मिली। पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर वेणुगोपाल ने सफाई देते हुए कहा, "विपक्षी नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना हमारी पार्टी की रीति नहीं है।" उन्होंने पलटवार करते हुए पिछले हफ्ते संसद में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा का हवाला दिया।

वेणुगोपाल ने ज़ोर देकर कहा कि रैली में लोगों का 'गुस्सा' साफ दिख रहा था, जिससे यह स्पष्ट है कि 'वोट चोरी' का मुद्दा अब एक जन आंदोलन बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं में ज़बरदस्त गुस्सा है, जिसके खिलाफ कांग्रेस लड़ रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस