Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

राष्ट्रीय

Goa nightclub fire: लूथरा भाइयों को कल थाईलैंड से लाया जाएगा भारत, गोवा पुलिस कस्टडी में लेगी

15 दिसंबर, 2025 06:09 PM

गोवा के अरपोरा में स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में 6 दिसंबर 2025 की रात हुई भीषण आग के मुख्य आरोपियों, लूथरा भाइयों को कल सुबह दिल्ली एयरपोर्ट लाया जाएगा। हादसे के तुरंत बाद दोनों आरोपी थाईलैंड भाग गए थे। गोवा पुलिस उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से ही कस्टडी में लेगी। इसके बाद दिल्ली की अदालत में दोनों भाइयों को पेश किया जाएगा और उनकी ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें गोवा ले जाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अरपोरा स्थित इस नाइटक्लब में 6 दिसंबर की रात लगभग 11:45 बजे से मध्यरात्रि के समय आग लगी। आग लगते ही क्लब के मालिक लूथरा भाइयों ने तुरंत थाईलैंड जाने की योजना बनाई। जांच में सामने आया कि उन्होंने 7 दिसंबर की सुबह 1:17 बजे MakeMyTrip ऐप के जरिए फुकेत के लिए टिकट बुक की थी। इस समय फायर ब्रिगेड क्लब में आग बुझाने और बचाव कार्य में लगी हुई थी। इसके बाद दोनों आरोपी सुबह 3 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और सुबह 5:30 बजे IndiGo की फ्लाइट 6E-1073 से फुकेत के लिए रवाना हो गए। यह सब घटनाक्रम आग लगने के 6 से 8 घंटे के भीतर हुआ।

सूत्रों के अनुसार, लूथरा भाइयों में से एक के पास ब्रिटेन का दीर्घकालिक वीजा था, लेकिन दोनों ने मिलकर भारत छोड़कर थाईलैंड जाने का फैसला किया। हादसे से चार दिन पहले ही दोनों भाई परिवार के साथ दुबई से भारत लौटे थे।

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड
6 दिसंबर 2025 की देर रात गोवा के उत्तर गोवा जिले के अरपोरा गांव में बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में भीषण आग लग गई। इस आग में 25 लोगों की मौत हुई और करीब 50 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। क्लब में उस समय बॉलीवुड थीम वाली पार्टी चल रही थी और सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम