Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

नया दायित्व मेरे लिए पार्टी का आशीर्वाद: नितिन नवीन

15 दिसंबर, 2025 05:51 PM

बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं BJP के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को कहा कि यह नया दायित्व पार्टी का आशीर्वाद है और उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने दिवंगत पिता एवं भाजपा के पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। नवीन सोमवार सुबह पटना के एक पार्क में अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा अपने पिता के विचारों पर काम किया है, जो पार्टी को अपनी मां मानते थे और राष्ट्र को सर्वोपरि रखते थे। मेरा मानना है कि इसी कारण पार्टी ने मुझे यह अवसर देकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काम जारी रखने का आशीर्वाद दिया है।''


इससे पहले भाजपा नेता ने पटना के महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। कैबिनेट मंत्री नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास देश के हर कस्बे और गांव तक पहुंचा है। इसके साथ ही भाजपा ने भी अपना विस्तार किया है।'' नवीन ने कहा कि आज भाजपा सभी वर्गों की पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आज देश में कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है, जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की विकास योजनाओं से अछूता रहा हो। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अंत्योदय' की अवधारणा को देश के हर कोने तक पहुंचाया है। नितिन नवीन ने कहा, ‘‘अंत्योदय की परिकल्पना पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी विभूतियों ने की थी, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढ़ाया। अब प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देश के हर गांव और शहर तक पहुंचा दिया है।''


पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए पार्टी की रणनति पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘चाहे पश्चिम बंगाल हो, असम हो या उत्तर प्रदेश, हमारे पार्टी कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहते हैं। यही भारतीय जनता पार्टी की खूबसूरती है। अन्य दल चुनाव के समय सक्रिय होते हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता चौबीसों घंटे काम करते हैं।'' नवीन ने कहा कि पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा किया है और यही भरोसा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने रेखांकित किया कि जब राजग एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरता है, तो किसी भी तरह की चुनौती प्रभावहीन हो जाती है।


नितिन नवीन के इस बयान को आगामी राजनीतिक समीकरणों की ओर संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, जहां गठबंधन की एकजुटता को निर्णायक माना जा रहा है। अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि करीब 20 वर्ष पहले पार्टी ने उन्हें पहला अवसर दिया था। उसी अवसर ने उन्हें सीखने, काम करने और आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया। दिल्ली रवाना होने से पहले पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा, ‘‘बिहार के लोगों की शुभकामनाएं मेरे साथ हैं। बिहार और अपने क्षेत्र के लोगों से मुझे बहुत आशीर्वाद मिला है।''


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें संगठन के लिए धैर्यपूर्वक काम करना चाहिए। नितिन नवीन ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवीन को नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। नितिन नवीन की नियुक्ति पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘‘यह उन लोगों के लिए सकारात्मक संदेश है, जो पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करते हैं। मात्र 45 वर्ष की उम्र में नितिन नवीन को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।''


उन्होंने कहा, ‘‘यह बिहार के लिए भी स्वागतयोग्य खबर है। उनके साथ मेरा व्यक्तिगत संबंध है और मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा।'' भाजपा सूत्रों के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नितिन नवीन का स्वागत करेंगे। इसके बाद वह भाजपा मुख्यालय जाएंगे, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनका स्वागत करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस