Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

नए साल पर महंगाई से राहत की उम्मीद, CNG-PNG सस्ती, LPG सिलेंडर के भी घट सकते हैं दाम

18 दिसंबर, 2025 06:00 PM

नए साल की शुरुआत करोड़ों लोगों के लिए राहत भरी हो सकती है। सरकार ने 1 जनवरी 2026 से CNG और PNG की कीमतों में 2 से 3 रुपए प्रति यूनिट कटौती का ऐलान किया है। इसके बाद अब घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में भी कमी की उम्मीद बढ़ गई है।

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हालांकि, इस साल कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कई बार कटौती की गई है लेकिन 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 9 मार्च 2024 के बाद से जस की तस बनी हुई है।

शहरों में LPG सिलेंडर की मौजूदा कीमतें
दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला घरेलू LPG सिलेंडर 803 रुपए में मिल रहा है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में 9 सिलेंडर तक 300 रुपए की सब्सिडी मिलती है, जिससे उनके लिए कीमत घटकर 503 रुपए रह जाती है। कोलकाता में सिलेंडर 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए का है।

वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1580.50 रुपए, कोलकाता में 1684 रुपए, मुंबई में 1531.50 रुपए और चेन्नई में 1739.50 रुपए है।

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल के दिनों में तेज गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है, जो 2021 के बाद का सबसे निचला स्तर है। Oilprice.com के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड फिलहाल 60.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। सप्लाई बढ़ने और मांग में सुस्ती के चलते कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इस साल कच्चे तेल की कीमतों में करीब 21 फीसदी की गिरावट आई है, जो 2020 के बाद इसका सबसे कमजोर प्रदर्शन माना जा रहा है।

LPG सस्ती होने की क्यों है उम्मीद
कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल और LPG जैसे उत्पाद बनते हैं। रिफाइनिंग प्रक्रिया के दौरान पेट्रोलियम गैस निकलती है, जिसे LPG सिलेंडर में भरा जाता है। क्रूड सस्ता होने से रिफाइनरियों का मार्जिन बेहतर हुआ है, जिससे ग्राहकों को कीमतों में राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। साथ ही, अगले साल भी कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी की आशंका कम बताई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे