Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

हिमाचल

संजय अवस्थी का मिशन अर्की: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

18 दिसंबर, 2025 06:04 PM

सोलन : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर अधोसंरचना सृजन और किसानों एवं बागवानों की आर्थिकी को मज़बूत बनाने के लिए बहुआयामी योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। संजय अवस्थी अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार स्थित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में लगभग 33 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित गुलमोहर विश्राम गृह का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनकी प्राथमिकता है। अर्की विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई के लिए नागरिक अस्पताल अर्की में 07 विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति करवाई गई है। इनकी सुविधा लोगों की मिलनी आरम्भ हो गई है। उन्होंने कहा कि कुनिहार में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए अस्पताल अधोसंरचना को और मज़बूत बनाया जाएगा।

विधायक ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए क्षेत्र में तीन राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आर्थिकी में महिलाओं का योगदान सर्वविदित है। प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर पर कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूहों को और सशक्त बना रही है। अर्की विधानसभा क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को बढ़ाने व उनके उत्पादों को उचित विपणन मंच प्रदान करने के लिए दाड़लाघाट में उपयुक्त स्थान चिन्हित कर लिया गया है। यहां आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध है।

संजय अवस्थी ने खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार के कार्यालय के प्रारम्भिक निर्माण कार्य के लिए प्रथम चरण में 10 लाख रुपए तथा परिसर में शॉप और कैंटीन निर्माण के लिए 05 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। विधायक ने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनीं और इनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्ष सोमा कौंडल ने इस अवसर पर मुख्यातिथि सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर कुनिहार खण्ड के स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाई गई। कांग्रेस पार्टी अर्की के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, पंचायत समिति कुनिहार के उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत प्रधान उप-प्रधान परिषद के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, ज़िला कल्याण अधिकारी सोलन गावा सिंह नेगी, उपमण्डलीय वन अधिकारी कुनिहार राज कुमार, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तनमय सिंह कंवर, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात