Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

हरियाणा

मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा

20 जुलाई, 2026 08:07 PM

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में वह राष्ट्रीय मुद्दों से लेकर अपने संसदीय क्षेत्र सिरसा और हरियाणा से जुड़े जनहित के सभी महत्वपूर्ण विषयों को पूरी मजबूती के साथ लोकसभा में उठाएंगी। उन्होंने कहा कि देश के युवा, किसान, विद्यार्थी और आम नागरिक अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज़ सुनने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित है। मानसून सत्र के पहले दिन नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि संसद में छात्रों से जुड़े मुद्दे, मंदिर में हुई चोरी का मामला, बढ़ती महंगाई, पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें तथा आम जनता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषय प्रमुखता से उठाए जाएंगे। सांसद ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं दिखाई दे रही है। लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला है, लेकिन राहत देने के लिए कोई प्रभावी नीति सामने नहीं आई है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी संकट का असर ईंधन की कीमतों और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। ऐसे समय में सरकार को अपनी स्पष्ट नीति देश के सामने रखनी चाहिए कि वह गरीब और मध्यम वर्ग को किस प्रकार राहत देगी। सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार ठोस जवाब देने के बजाय केवल दावे कर रही है। कुमारी सैलजा ने इथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस विषय पर न तो पर्याप्त जागरूकता है और न ही आवश्यक आधारभूत ढांचा विकसित किया गया है। सांसद ने कहा कि उपभोक्ताओं को वाहनों में ईंधन भरवाने के बाद तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक न स्पष्ट मानकीकरण दिखाई देता है, न प्रभावी गुणवत्ता जांच की व्यवस्था है और न ही ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया गया है, जिससे उपभोक्ता ईंधन की गुणवत्ता की जांच कर सके। इसका सीधा नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।

सांसद ने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र सिरसा और हरियाणा के मुद्दों को भी वह संसद में पूरी मजबूती से रखेंगी। सांसद ने कहा कि घग्गर बेल्ट वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर समस्या से जूझ रही है तथा क्षेत्र में प्रदूषित पेयजल एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसके अलावा प्रदेश के अनेक हिस्सों में बिजली और पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों को जवाबदेह बनाया जाएगा। कुमारी सैलजा ने कहा कि विपक्ष का दायित्व केवल सरकार की आलोचना करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को संसद तक पहुंचाना भी है। कुमारी सैलजा ने विश्वास दिलाया कि मानसून सत्र के दौरान वह राष्ट्रीय और स्थानीय जनहित से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को तथ्यों और प्रमाणों के साथ लोकसभा में पूरी मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला

राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है

हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है

लोक भवन में सम्पन्न हुई हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा

लोक भवन में सम्पन्न हुई हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा

समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा, संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं : अनिल विज

समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा, संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं : अनिल विज