Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

हरियाणा

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

20 जुलाई, 2026 08:27 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इसी कड़ी में राज्य की गौशालाओं को पशुधन की देखरेख के लिए 820 ई रिक्शा उपलब्ध करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को चण्डीगढ में हाईपावर्ड परचेज कमेटी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, राजस्व एवं आपदा मंत्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना अनुसार एक हजार तक पशु रखने वाली गौशालाओं को एक तथा इससे अधिक गायों को रखने वाली गौशालाओं को दो ई-रिक्शा उपलब्ध करवाई जाएंगी। बैठक में 10.25 करोड़ रुपए की लागत से ई रिक्शा खरीद को अनुमति प्रदान की गई। प्रदेश की कुल 770 गौशालाओं में से 553 गौशालाओं में एक हजार से कम पशु, 79 गौशालाओं में दो हजार तक, 20 गौशालाओें में तीन हजार तक, 8 गौशालाओं में चार हजार तथा एक गौशाला में 5 हजार व एक गौशाला में 6 हजार तक पशुधन है।

मुख्यमंत्री ने कैथल शहर की विभिन्न कॉलोनियों में 12.87 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज लाइन डालने के कार्य को मंजूरी प्रदान की। इससे शहर की अधिकांश आबादी में सीवरेज व्यवस्था शुरू हो जाएगी जो आगामी 2042 तक की जनसंख्या को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसके अलावा खेदड़ में वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने एवं आरसीसी टैंक का निर्माण करने की भी मंजूरी दी गई। इस कार्य पर लगभग 27.70 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद मैट्रोपोलियन विकास प्राधिकरण में 10 एमएलडी क्षमता के 5 रैनीवैल टयूबवैल लगाए जाने की स्वीकृति प्रदान की। गांव मंझावली, मोठूका के आसपास यमुना नदी के जलभराव वाले क्षेत्रों में लगभग 164.75 करोड़ रुपए की लागत से लगाए जाने वाले रेनीवैल टयूबवैल से पेयजल हेतु टेस्टिंग की जाएगी।

गुरुग्राम के बसई में 1000 एमएलडी का बनेगा दूसरा जलघर
मुख्यमंत्री ने गुरूग्राम मैट्रोपोलियन विकास प्राधिकरण के गांव बसई में 1000 एमएलडी क्षमता का दूसरा जल घर बनाने के कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसके निर्माण पर लगभग 149 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस प्रकार 380.40 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों को 363.82 करोड़ रुपए में टेंडर छोड़कर लगभग 16.58 करोड़ रुपए की बचत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण किए जाने चाहिए। इसके अलावा विकास कार्यो में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, एफएमडीए व जीएमडीएम के सलाहकार डी. एस. ढेसी, प्रधान सचिव पंकज यादव, विजय सिंह दहिया, जीएमडीए के सीईओ पी सी मीणा, महानिदेशक सप्लाई एवं डिस्पोजल पंकज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला

राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा

मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा

हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है

हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है

लोक भवन में सम्पन्न हुई हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा

लोक भवन में सम्पन्न हुई हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा

समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा, संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं : अनिल विज

समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा, संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं : अनिल विज